फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: 'अगर मुझे मौका मिलता है तो...', बुमराह के एक ओवर में दो छक्के लगाने के बाद करुण नायर ने दिया यह बयान

Mon, 14 Apr 2025 12:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 14 Apr 2025 12:27 PM IST
सार

करुण ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे विश्वास था कि मैं पहले भी इस लीग में खेल चुका हूं और मुझे पता है कि यह कैसा होने वाला है। इसमें कुछ अलग नहीं है या मैं कुछ नई चीज का सामना करने नहीं जा रहा हूं।'

विज्ञापन
IPL 2025: Karun Nair statement after hitting Bumrah for two sixes in an over; Karun on his comeback DC vs MI
करुण नायर - फोटो : ANI
आईपीएल 2025 में रविवार को करुण नायर की धमाकेदारी पारी के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने घर में मुंबई इंडियंस को नहीं हरा सकी। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई द्वारा दिए गए 206 रनों काे लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 19 ओवर में 193 रन पर सिमट गई और 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। करुण ने तीन साल बाद जबरदस्त वापसी करते हुए 40 गेंद में 89 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। मैच के बाद उन्होंने जसप्रीत बुमराह के ओवर में दो छक्के लगाने से लेकर अपनी शानदार बैटिंग पर भी बातचीत की। करुण ने कहा कि इतना क्रिकेट खेलने के बाद उन्हें हमेशा पता रहता है कि प्रतिद्वंद्वी टीम से क्या उम्मीद करनी है, क्योंकि वह पहले भी ऐसा कर चुके हैं। 

 
IPL 2025: Karun Nair statement after hitting Bumrah for two sixes in an over; Karun on his comeback DC vs MI
करुण नायर - फोटो : IPL/BCCI
करुण ने तैयारी को सफलता की कुंजी बताया
बहुत कम बल्लेबाजों ने जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में दो छक्के लगाए हैं और करुण ने अपनी तैयारी को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने घरेलू सत्र के दौरान काफी आत्मविश्वास हासिल किया, जिसमें उन्होंने विदर्भ के लिए सभी प्रारूपों में 1870 रन बनाए। करुण ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे विश्वास था कि मैं पहले भी इस लीग में खेल चुका हूं और मुझे पता है कि यह कैसा होने वाला है। इसमें कुछ अलग नहीं है या मैं कुछ नई चीज का सामना करने नहीं जा रहा हूं।'
IPL 2025: Karun Nair statement after hitting Bumrah for two sixes in an over; Karun on his comeback DC vs MI
करुण नायर - फोटो : ANI
'मैदान पर खुद को समय देना चाहता था'
करुण ने कहा, 'मैं बस मैदान में जाकर खुद को थोड़ा समय देना चाहता था और फिर खेल की गति और माहौल के मुताबिक बल्लेबाजी करने के बारे में सोच रहा था।' करुण ने कहा कि उन्होंने पावरप्ले के दौरान पारंपरिक शॉट खेलने और फिर उसके बाद बड़े हिट के बारे में सोचा था। उन्होंने कहा, 'मैंने खुद से कहा कि खुद को समय दो, नॉर्मल शॉट्स खेलो और फिर अगर जरूरत पड़े तो इसमें सुधार करो। मैं भाग्यशाली रहा कि सबकुछ सही रहा। मैं खुश हूं कि मैं अच्छा खेल सका। हालांकि, अगर टीम जीतने में कामयाब रहती तो मुझे और खुशी होती।' करुण को शुरुआती चार मैचों में मौका नहीं मिला था। हालांकि, उन्हें पता था कि उन्हें मौका मिलेगा और उन्हें इसके लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: Karun Nair statement after hitting Bumrah for two sixes in an over; Karun on his comeback DC vs MI
करुण नायर - फोटो : ANI
'विश्वास था कि बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका मिलेगा'
करुण ने कहा, 'हमें मैच से पहले फाफ डुप्लेसिस के रूप में झटका लगा। हमें हमेशा से पता था कि जो कुछ बल्लेबाज बेंच पर बैठे हैं उन्हें आने वाले समय में तैयार रहना होगा और उन्हें कभी भी मौका मिल सकता है। इसलिए मानसिक तौर पर मैं तैयार था और मौके का इंतजार कर रहा था। जब भी वह मौका आता, मैं तैयार था और मेरा आत्मविश्वास जगा हुआ था।'
विज्ञापन
IPL 2025: Karun Nair statement after hitting Bumrah for two sixes in an over; Karun on his comeback DC vs MI
करुण नायर - फोटो : ANI
'टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था'
करुण ने कहा, 'मुझे लगा कि अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं आईपीएल खेलने के लिए तैयार हूं। इसलिए यह सब इस बारे में था कि मैंने जिस तरह से इस घरेलू सत्र में खेला है, बस वैसे ही खेलूंगा। अपने मौके का इंतदजार कर रहा था। मैं अपनी तरफ से कुछ तैयारी कर रहा था और मैच के लिए तैयार था। टीम मैनेजमेंट के लिए 11 या 12 खिलाड़ी का चयन करना हमेशा मुश्किल होता है। मैंने हमेशा इसकी इज्जत की है। मेरे लिए प्रक्रिया पर पूरा ध्यान देना और उसका पालन करना सर्वोपरि था। इसने काम किया। मैं मैदान पर जाकर अपनी टीम के लिए प्रदर्शन करना चाहता था।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed