फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: क्रिस गेल का सर्वोच्च रन बनाने का रिकॉर्ड टूटेगा? रोहित के पास भी उपलब्धियां हासिल करने का होगा मौका

Fri, 21 Mar 2025 05:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 21 Mar 2025 05:50 PM IST
सार

कुछ ऐसे चुनिंदा खिलाड़ी हैं जो पहले संस्करण से इस लीग का हिस्सा हैं और अभी भी खेल रहे हैं। इस लीग के पिछले 17 सत्रों में विस्फोटक बल्लेबाजी से लेकर कमाल की गेंदबाजी के साथ बेहतरीन फील्डिंग देखने को मिले हैं।

विज्ञापन
IPL 2025 List of All-Time IPL Records and Stats Statistical highlights of IPL over the years
आईपीएल 2025 - फोटो : PTI
आईपीएल 2025 की शुरुआत होने जा रही है और हर बार की तरह इस बार भी कुछ रिकॉर्ड बनने की उम्मीद रहेगी। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी और यह उसका 18वां सत्र होगा। कुछ ऐसे चुनिंदा खिलाड़ी हैं जो पहले संस्करण से इस लीग का हिस्सा हैं और अभी भी खेल रहे हैं। इस लीग के पिछले 17 सत्रों में विस्फोटक बल्लेबाजी से लेकर कमाल की गेंदबाजी के साथ बेहतरीन फील्डिंग देखने को मिले हैं। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं इनमे रोहित शर्मा भी शामिल हैं। 
IPL 2025 List of All-Time IPL Records and Stats Statistical highlights of IPL over the years
क्रिस गेल - फोटो : ANI
गेल के नाम है सर्वोच्च व्यक्तिगत रन बनाने का रिकॉर्ड
आईपीएल में सर्वोच्च व्यक्तिगत रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली थी और 66 गेंदों पर 175 रन बनाए थे। गेल का यह रिकॉर्ड अभी भी बरकरार है और दुनिया का कोई बल्लेबाज इसे नहीं तोड़ सका है। टी20 में हर बदलते दिन के साथ गेम आक्रामक हो रहा है और इस बार उम्मीद की जा रही है कि गेल का यह रिकॉर्ड टूटता देखने मिले। 

ये भी पढ़ें: KKR vs RCB Playing 11: जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी आरसीबी और केकेआर, टीम संयोजन में देखने मिलेंगे बदलाव
IPL 2025 List of All-Time IPL Records and Stats Statistical highlights of IPL over the years
विराट कोहली - फोटो : PTI
रोहित के पास धवन को पीछे छोड़ने का मौका
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह आईपीएल यादगार रह सकता है और उनके पास शिखर धवन को पीछे छोड़कर आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने का मौका रहेगा। रोहित ने आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है और 2008 से 2024 तक 257 मैच खेले हैं। रोहित ने इस दौरान 6628 रन बनाए हैं और वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे आगे धवन हैं जिन्होंने 6769 रन बनाए हैं। यानी रोहित अगर इस सीजन 142 रन बनाने में सफल रहे तो वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित से आगे इस मामले में सिर्फ विराट कोहली होंगे जिनके नाम 8004 रन बनाने का रिकॉर्ड है। 

ये भी पढ़ें: KKR vs RCB Live Streaming: सात नहीं, इतने बजे शुरू होगा केकेआर-आरसीबी का मुकाबला, जानें कब-कहां देख सकेंगे मैच
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025 List of All-Time IPL Records and Stats Statistical highlights of IPL over the years
हार्दिक पांड्या - फोटो : PTI
आईपीएल में होंगे नए नियम
इस बार आईपीएल में कुछ नए नियम देखने मिलेंगे जिस पर सभी की नजरें होंगी। नए नियमों में सबसे महत्वपूर्ण गेंद पर लार लगाने की अनुमति फिर से देना है। कोविड-19 महामारी के कारण गेंद पर लार लगाना प्रतिबंधित कर दिया गया था और उसके बाद यह पहला अवसर होगा जब गेंदबाजों को इसकी अनुमति दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2022 में गेंद पर लार लगाने पर स्थाई रूप से प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन आईपीएल अपने नियमों से संचालित किया जाता है और उसका यह फैसला विश्व क्रिकेट के अन्य देशों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है।

अन्य नियमों में शाम को खेले जाने वाले मैचों में अगर अंपायरों को लगता है कि ओस खेल पर अपना प्रभाव डाल रही है तो वह दूसरी पारी के 11वें ओवर से नई गेंद का इस्तेमाल करने की अनुमति दे सकते हैं। दोपहर को होने वाले मैचों पर यह नियम लागू नहीं होगा। इसके अलावा टीम ऊंचाई और ऑफसाइड की वाइड के लिए भी निर्णय समीक्षा प्रणाली का उपयोग कर सकते हैं। इन सब के बीच इंपैक्ट प्लेयर का नियम पहले की तरह बरकरार रहेगा।

IPL 2025: जिस नियम के कारण लगा था हार्दिक पांड्या पर एक मैच का प्रतिबंध, BCCI ने उस पर लिया बड़ा फैसला; जानिए
विज्ञापन
IPL 2025 List of All-Time IPL Records and Stats Statistical highlights of IPL over the years
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
नए कप्तान के नेतृत्व में उतरेंगी कुछ टीमें
आईपीएल 2025 में कम से कम सात टीम नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेंगी। इनमें से कुछ खिलाड़ी विभिन्न कारण से कुछ मैच में ही अपनी टीम की अगुआई करेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की कमान रजत पाटीदार संभालेंगे, जबकि गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) इस बार अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में उतरेगी। अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे, जबकि 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर इस बार पंजाब किंग्स की कमान संभालेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed