फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KIIT Row: 'आत्महत्या करने वाली नेपाली छात्रा ने 11 महीने पहले दर्ज कराई थी उत्पीड़न की शिकायत', मंत्री का दावा

Fri, 21 Mar 2025 04:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 21 Mar 2025 04:14 PM IST
सार

20 वर्षीय छात्रा का शव 16 फरवरी को उसके छात्रावास के कमरे में मिला था। पुलिस के मुताबिक, यौन उत्पीड़न की शिकायत पर कोई कार्रवाई न होने की वजह से उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Nepalese student, who died at KIIT in Feb, had filed harassment plaint 11 mnths back: Min
KIIT - फोटो : PTI

फरवरी में केआईआईटी में आत्महत्या करने वाली नेपाली छात्रा के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। ओडिशा के मंत्री ने दावा किया कि छात्रा ने पिछले साल मार्च में विश्वविद्यालय के अधिकारियों के सामने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने शुक्रवार को ओडिशा विधानसभा को बताया कि इंजीनियरिंग की छात्रा ने अपनी मौत से करीब 11 महीने पहले 12 मार्च, 2024 को केआईआईटी अधिकारियों के सामने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। कांग्रेस विधायक दशरथी गोमंगा के लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने यह बड़ा खुलासा किया।

Nepalese student, who died at KIIT in Feb, had filed harassment plaint 11 mnths back: Min
KIIT - फोटो : PTI

उच्च स्तरीय समिति के सामने अब तक 19 लोग पेश हुए
उन्होंने विधानसभा को बताया कि लड़कियों की मौत और उसके बाद विरोध करने वालों के उत्पीड़न की जांच के लिए राज्य सरकार की ओर से गठित उच्च स्तरीय समिति के सामने अब तक 19 लोग पेश हुए हैं। उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केआईआईटी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार एक आंतरिक समिति के गठन के संबंध में सरकार को दस्तावेज सौंपे हैं। 

Nepalese student, who died at KIIT in Feb, had filed harassment plaint 11 mnths back: Min
KIIT - फोटो : PTI

'केआईआईटी को कोई अनुदान नहीं दिया'
मंत्री सूरज ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग ने पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान केआईआईटी को कोई अनुदान नहीं दिया। इस बीच भाजपा विधायक ओम प्रकाश मिश्रा ने केआईआईटी में कार्यरत सेवानिवृत्त आईएएस, आईपीएस और अन्य सरकारी अधिकारियों की जानकारी मांगी, जिसमें उनकी ज्वाइनिंग तिथि और वेतन शामिल है। इस पर मंत्री ने कहा कि डेटा एकत्र किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nepalese student, who died at KIIT in Feb, had filed harassment plaint 11 mnths back: Min
KIIT - फोटो : PTI

क्या है मामला?
20 वर्षीय छात्रा का शव 16 फरवरी को उसके छात्रावास के कमरे में मिला था। पुलिस के मुताबिक, यौन उत्पीड़न की शिकायत पर कोई कार्रवाई न होने की वजह से उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। छात्रा की मौत पर पिछले महीने भुवनेश्वर में केआईआईटी परिसर में विरोध प्रदर्शन हुआ था।

विज्ञापन
Nepalese student, who died at KIIT in Feb, had filed harassment plaint 11 mnths back: Min
KIIT - फोटो : PTI

छात्र को गिरफ्तार किया गया था
विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों को बाहर निकाल दिया और उन्हें बिना टिकट के कटक रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया था। इसके बाद भारी आक्रोश फैल गया था। मामले में नेपाल सरकार को भी भारत से मदद की गुहार लगानी पड़ी थी। लड़की का शव मिलने के एक दिन बाद विश्वविद्यालय के एक छात्र को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed