फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: आशुतोष से लेकर शशांक और विल जैक्स तक, पिछले साल कमाल करने वाले ये सात खिलाड़ी अब किस टीम में, जानें

Fri, 21 Mar 2025 01:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 21 Mar 2025 01:07 PM IST
सार

आइए ऐसे ही सात खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने पिछले साल तूफानी प्रदर्शन किया था या फिर किसी वजह से चर्चा में रहे थे और अब वह किस टीम में हैं...

विज्ञापन
Ipl 2025 Rising Stars From Last IPL Season 2024 Shashank Singh Ashutosh Sharma Jake Fraser-McGurk
आईपीएल 2025 - फोटो : ANI
loader
आईपीएल 2025 का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। इस साल कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन पर फैंस की नजरें होंगी। इन खिलाड़ियों ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया था और राष्ट्रीय टीम के लिए दरवाजा खटखटा रहे हैं। इनसे इस साल भी वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हालांकि, इनमें से कई खिलाड़ी 2024 वाली टीम से खेलते नहीं दिखेंगे, क्योंकि मेगा ऑक्शन में इन पर दूसरी टीमों ने बड़ी बोली लगाई। आइए ऐसे ही सात खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने पिछले साल तूफानी प्रदर्शन किया था या फिर किसी वजह से चर्चा में रहे थे और अब वह किस टीम में हैं...
Ipl 2025 Rising Stars From Last IPL Season 2024 Shashank Singh Ashutosh Sharma Jake Fraser-McGurk
आशुतोष शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
1. आशुतोष शर्मा
इस विस्फोटक ऑलराउंडर को पिछले साल टूर्नामेंट में देर से खेलने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया। पिछले साल आशुतोष पंजाब के लिए खेलते दिखे थे। कुछ मैचों में तो इन्होंने ऐसी बल्लेबाजी की थी कि विपक्षी के जबड़े से जीत छीन ली थी और अकेले दम पर मैच जिताया था। हालांकि, कुछ मैचों में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी तो की, लेकिन जिता नहीं सके। आशुतोष बड़े शॉट बड़ी शालीनता से लगा सकते हैं और इस बार भी उनका जलवा देखने को मिल सकता है। आईपीएल 2024 में आशुतोष ने नौ पारियों में 167.25 के शानदार स्ट्राइक रेट से 189 रन बनाए थे। इस बार आशुतोष पंजाब नहीं, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते दिखेंगे। 

IPL 2025: प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किस टीम की दावेदारी मजबूत? सहवाग-गिलक्रिस्ट समेत नौ क्रिकेटर्स ने रखी राय
Ipl 2025 Rising Stars From Last IPL Season 2024 Shashank Singh Ashutosh Sharma Jake Fraser-McGurk
शशांक सिंह - फोटो : IPL/BCCI
2. शशांक सिंह
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन में पंजाब ने जब शशांक को खरीदा था, तो इसको लेकर जमकर विवाद हुआ था। पंजाब ने उन पर बोली लगाने के बाद उस बोली को रद्द करने की मांग की थी, लेकिन एक बार बोली लग जाने के बाद ऐसा नहीं हो सका। हालांकि, आईपीएल 2024 में शशांक ने इसका जवाब अपने बल्ले से दिया और पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 14 पारियों में 44.25 की औसत और 164.65 के स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए थे। इनमें दो अर्धशतक शामिल है। 2025 के लिए पंजाब ने उन्हें रिटेन किया और इस साल वह फिर से एक नई टीम के साथ पंजाब को खिताब जिताने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ipl 2025 Rising Stars From Last IPL Season 2024 Shashank Singh Ashutosh Sharma Jake Fraser-McGurk
नीतीश रेड्डी - फोटो : IPL/BCCI
3. नीतीश रेड्डी
नीतीश रेड्डी के लिए आईपीएल 2024 किसी सपने जैसा साबित हुआ। इस लीग में शानदार प्रदर्शन से उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का मौका मिला और अब वह भारतीय टी20 टीम का नियमित हिस्सा हैं। नीतीश ने पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 11 पारियों में 33.66 की औसत और 142.92 के स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे। इनमें दो अर्धशतक शामिल हैं। नीतीश ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी और खूब चौके-छक्के जड़े थे। इसके अलावा वह तेज गेंदबाजी भी करते हैं और पिछले सीजन तीन विकेट भी लिए थे। इस प्रदर्शन की बदौलत वह एसआरएच द्वारा रिटेन होने में कामयाब हुए थे और अब जब उनके पास अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी है, नीतीश इस साल फिर से छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे।

IPL 2025: जिस नियम के कारण लगा था हार्दिक पांड्या पर एक मैच का प्रतिबंध, BCCI ने उस पर लिया बड़ा फैसला; जानिए
विज्ञापन
Ipl 2025 Rising Stars From Last IPL Season 2024 Shashank Singh Ashutosh Sharma Jake Fraser-McGurk
विल जैक्स - फोटो : IPL/BCCI
4. विल जैक्स
इंग्लैंड का यह स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा था। उन्हें काफी लेट खेलने को मिला, लेकिन एक तूफानी शतक जड़कर उन्होंने खूब सूर्खियां बटोरी थीं। विल जैक्स के तूफानी प्रदर्शन की वजह से आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब हो सकी थी। जैक्स ने पिछले साल आठ पारियों में 32.85 की औसत और 175.57 के स्ट्राइक रेट से 230 रन बनाए थे। इनमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। इस साल जैक्स पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं और उनका कमाल चला तो वह पलटन को एक और खिताब दिला सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed