{"_id":"683d33579cafe0bd07051163","slug":"ipl-2025-mumbai-indians-lost-after-scoring-200-runs-for-first-time-shreyas-iyer-crossed-600-run-pbks-vs-mi-2025-06-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: आईपीएल में पहली बार 200+ रन बनाकर हारी मुंबई, श्रेयस ने लीग में पहली बार पार किया 600+ रन का आंकड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: आईपीएल में पहली बार 200+ रन बनाकर हारी मुंबई, श्रेयस ने लीग में पहली बार पार किया 600+ रन का आंकड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:45 AM IST
सार
अब तीन जून को आरसीबी और पंजाब के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इससे यह तय हो गया कि आईपीएल को इस साल कोई नया चैंपियन मिलेगा। आरसीबी और पंजाब दोनों ने ही पिछले 17 सीजन में कभी खिताब नहीं जीता है।
विज्ञापन
1 of 3
श्रेयस अय्यर, हार्दिक से हाथ मिलाते स्टोइनिस और गले लगाते चहल
- फोटो : PTI
आईपीएल 2025 में रविवार को क्वालिफायर-दो मैच खेला गया। पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में कई रिकॉर्ड बने। सबसे चौंकाने वाला रिकॉर्ड यह रहा कि मुंबई की टीम आईपीएल इतिहास में पहली बार 200 से ज्यादा रन बनाने के बाद हारी है। मुंबई की टीम ने ये अनचाहा रिकॉर्ड उस मुकाबले में बनाया जहां उन्हें जीत की सबसे ज्यादा जरूरत थी। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दबाव वाले मैच में शानदार बल्लेबाजी की और पंजाब को 200+ रन चेज करने में मदद की। वहीं, यह सत्र श्रेयस के लिए अब तक का सबसे बेहतरीन सत्र साबित हुआ है। वह लीग में पहली बार 600 रन के आंकड़े को पार कर पाए। अब तीन जून को आरसीबी और पंजाब के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इससे यह तय हो गया कि आईपीएल को इस साल कोई नया चैंपियन मिलेगा। आरसीबी और पंजाब दोनों ने ही पिछले 17 सीजन में कभी खिताब नहीं जीता है।
2 of 3
मुंबई इंडियंस
- फोटो : PTI
रविवार को खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 203 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 19 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 207 रन बनाकर मैच जीत लिया। यह आईपीएल के 18 सत्र के इतिहास में पहली बार है जब मुंबई की टीम पहली पारी में 200 से ज्यादा रन बनाकर मैच हारी हो। इससे पहले मुंबई ने 18 के 18 मैचों में 200+ को डिफेंड कर जीत हासिल की थी। 19वें मैच में वह भी क्वालिफायर-दो जैसे अहम मुकाबले में टीम हार गई। अब 19 मैचों में 200+ रन को डिफेंड करते हुए मुंबई का रिकॉर्ड 18 जीत और एक हार का है।
3 of 3
श्रेयस अय्यर
- फोटो : PTI
वहीं, पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 41 गेंद में पांच चौके और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 87 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 212 से ज्यादा का रहा। इसी के साथ उन्होंने इस सत्र में 600 रन पूरे कर लिए। श्रेयस 2015 से इस लीग का हिस्सा हैं और तब से वह पहली बार किसी सत्र में 600 से ज्यादा रन बना पाए हैं। इस सीजन अब तक वह 16 मैचों में 54.82 की औसत से 603 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 175.80 का रहा है। इसमें छह अर्धशतक शामिल हैं। इससे पहले किसी एक सत्र में उनके सर्वाधिक रन 519 थे, जो उन्हंने 2020 में बनाए थे। तब श्रेयस दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे और उनकी टीम पोंटिंग की ही कोचिंग में फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, तब दिल्ली को मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। श्रेयस पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रहते हुए आईपीएल खिताब जीत चुके हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।