फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के टैलेंट स्काउट ने ढूंढा एक और सितारा, अश्विनी से लेकर बुमराह-हार्दिक के नाम भी शामिल

Tue, 01 Apr 2025 09:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 01 Apr 2025 09:50 PM IST
सार

हम यहां आपको मुंबई इंडियंस की स्काउटिंग टीम द्वारा ढूंढे गए उन सितारों के विषय में बताएंगे जिन्होंने अपनी मेहनत और हुनर के दम पर पहचान बनाई है। आइये जानते हैं...

विज्ञापन
IPL 2025: Mumbai Indians talent scout finds another star names include Ashwini Bumrah and Hardik
बुमराह-हार्दिक-अश्विनी-विग्नेश - फोटो : ANI
'हीरे की पहचान सिर्फ जोहरी को होती है' इस कहावत को सार्थक कर दिखाया है पांच बार की आईपीएल खिताब विजेता मुंबई इंडियंस ने। इस फ्रेंचाइजी का भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान रहा है। कोयले की खदान से हीरे को खोज के निकालना इस फ्रेंचाइजी का पुराना शौक है। ऐसा ही कुछ आईपीएल के 18वें सत्र में भी हुआ है। टीम ने दो ऐसे गेंदबाजों को पहचान दिलाई है जो भविष्य में बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं विग्नेश पुथुर और अश्विनी कुमार की। दोनों ने अपनी घातक गेंदबाजी से सुर्खियां बटोर ली हैं। हम यहां आपको मुंबई इंडियंस की स्काउटिंग टीम द्वारा ढूंढे गए उन सितारों के विषय में बताएंगे जिन्होंने अपनी मेहनत और हुनर के दम पर पहचान बनाई है। आइये जानते हैं...
IPL 2025: Mumbai Indians talent scout finds another star names include Ashwini Bumrah and Hardik
हार्दिक पांड्या-क्रुणाल पांड्या - फोटो : ANI
हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या
मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या 2015 में इस टीम का हिस्सा बने थे। उन्हें 10 हजार अमेरिकी डॉलर में फ्रेंचाइजी ने खरीदा था। स्टार ऑलराउंडर को एमआई की स्काउटिंग टीम ने बड़ौदा में स्थानीय टूर्नामेंट खेलते देखा था। टीम की मालकिन नीता अंबानी ने हाल ही में खुलासा किया था कि हार्दिक और उनके भाई क्रुणाल सिर्फ मैगी नूडल्स खाकर गुजारा कर रहे थे और अपनी आजीविका चलाने के लिए स्थानीय टूर्नामेंट खेल रहे थे।

हार्दिक पांड्या ने 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई की आईपीएल जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब वह सफेद गेंद प्रारूप में भारतीय टीम के लिए खेलते हैं और प्रमुख सदस्य हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं, क्रुणाल पांड्या 2016 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने थे। वह 2019 के खिताबी मुकाबले में  प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। बाएं हाथ के स्पिनर ने वनडे और टी20 दोनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

ये भी पढ़ें: LSG vs PBKS: 22 गेंदों के रहते पंजाब ने हासिल किया लक्ष्य, चौथी बार सत्र में जीते शुरुआती दो मैच; मैच रिपोर्ट
IPL 2025: Mumbai Indians talent scout finds another star names include Ashwini Bumrah and Hardik
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ANI
जसप्रीत बुमराह
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी मुंबई इंडियंस के टैलेंट स्काउट की ही देन हैं। इस फ्रेंचाइजी ने 2013 में पहली बार बुमराह को मौका दिया था। अपने पहले ही सत्र में उन्होंने शानदार प्रदर्शन के साथ पहचान बनाई। घातक गेंदबाज ने डेब्यू में 32 रन देकर तीन विकेट झटके थे। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब वह भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ की हड्डी बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: Mumbai Indians talent scout finds another star names include Ashwini Bumrah and Hardik
तिलक वर्मा - फोटो : ANI
तिलक वर्मा
हैदराबाद के इस खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने 2022 में चुना था। उन्होंने आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। अब वह भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम का मुख्य हिस्सा बन गए हैं। तिलक ने अब तक मुंबई के लिए खेले 41 मैचों में 1226 रन बनाए हैं। उनके नाम छह अर्धशतक दर्ज हैं।
विज्ञापन
IPL 2025: Mumbai Indians talent scout finds another star names include Ashwini Bumrah and Hardik
नेहल वढेरा - फोटो : ANI
नेहल वढेरा
मुंबई के टैलेंट स्काउट की एक और खोज हैं नेहल वढेरा। पंजाब से ताल्लुक रखने वाले इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था। वढेरा अपनी छक्के जड़ने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। इसलिए उनकी तुलना युवराज सिंह से होती है। उन्होंने मुंबई के लिए दो सत्र खेले और 16 पारियों में 350 रन बनाए। आईपीएल 2025 से पहले पंजाब किंग्स ने उन्हें 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed