{"_id":"69ee4671d001979a370c778c","slug":"ipl-2026-ashwin-reveals-vaibhav-sooryavanshi-mania-at-home-said-my-parents-are-his-fans-know-details-2026-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैभव सूर्यवंशी के दीवाने हुए अश्विन के माता-पिता: हर शॉट पर कहते हैं वाह! क्रिकेटर ने खुद बताई घर की बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वैभव सूर्यवंशी के दीवाने हुए अश्विन के माता-पिता: हर शॉट पर कहते हैं वाह! क्रिकेटर ने खुद बताई घर की बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
सार
रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी की शानदार बल्लेबाजी का ऐसा असर है कि उनके माता-पिता भी उसके बड़े फैन बन गए हैं और हर शॉट पर तारीफ करते हैं।
वैभव-अश्विन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बताया है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का क्रेज अब उनके घर तक पहुंच चुका है और उनके माता-पिता आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के इस ओपनर के सबसे बड़े फैन बन गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को लगाए गए शानदार शतक के बाद सूर्यवंशी की लोकप्रियता और बढ़ गई है।
Trending Videos
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : IANS
हर शॉट पर हो रही सूर्यवंशी की तारीफ
अश्विन ने कहा कि उन्होंने अपने पिता को कभी किसी खिलाड़ी की इतनी तारीफ करते नहीं देखा, वे हर शॉट पर 'क्या शॉट है, कमाल का खिलाड़ी' जैसी प्रतिक्रिया देते हैं। अश्विन ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ बैठकर राजस्थान रॉयल्स के मैच देखते हैं और उनकी मां भी सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के साथ-साथ उनके जश्न मनाने के अंदाज की खूब तारीफ करती हैं। उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि लोग उन्हें अपने जैसा महसूस करते हैं, जैसे किसी गली-मोहल्ले का लड़का आज बड़े मंच पर चमक रहा हो। यही कारण है कि उनके प्रति लोगों का जुड़ाव तेजी से बढ़ रहा है।

किस गलती पर नाराज हुईं अश्विन की मां?
अश्विन ने एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया कि जब सूर्यवंशी शतक बनाने के बाद एलबीडब्ल्यू आउट हुए तो उनकी मां नाराज हो गईं और बोलीं कि 100 के बाद ऐसा शॉट क्यों खेला, उन्हें 150 बनाना चाहिए था जैसे केएल राहुल ने बनाया था। इस पर अश्विन ने हंसते हुए कहा कि उन्हें अपनी मां को समझाना पड़ा कि वह अभी युवा खिलाड़ी हैं।

अश्विन भी हुए मुरीद
अश्विन ने मजाक में यह भी कहा कि शायद सूर्यवंशी उनका यूट्यूब चैनल देख रहे हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में कहा था कि वह रिवर्स स्वीप कम खेलते हैं और अब वह वह शॉट भी खेलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी लगातार हर चुनौती पर खरे उतर रहे हैं चाहे ऑरेंज कैप की दौड़ हो या दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाना। अब राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स से होगा, जहां सभी की नजरें एक बार फिर इस युवा बल्लेबाज पर होंगी।

कमेंट
कमेंट X