IPL 2026: KKR-LSG मैच में भारी चूक! छक्के को दिया गया चौका; क्या अंपायरिंग में बड़ी गलती से हारी लखनऊ की टीम?
आईपीएल 2026 के LSG vs KKR मैच में अंपायरिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि पंत के शॉट को छक्के की बजाय चौका दिया गया। फैंस का मानना है कि यही फैसला मैच के नतीजे पर असर डाल गया और लखनऊ को हार झेलनी पड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरअसल, नोआ नाम के सोशल मीडिया यूजर ने एक्स पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसने सभी को चौंका दिया। उस फैन ने मैच पर बारीकी से नजर रखा और एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उस फैन का दावा है कि लखनऊ की पारी के दौरान 12वें ओव में ऋषभ पंत स्ट्राइक पर थे और कार्तिक त्यागी गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी स्लोअर ऑफ कटर गेंद पर पंत ने फाइन लेग पर शॉट खेला। इसे अंपायर ने चौका दिया।
वीडियो में उसी शॉट के रीप्ले में छक्के की लंबाई मापने का मीटर दिखाया गया और लंबाई 63 मीटर दिखाई गई। साथ ही हाइट भी 12 मीटर मापी गई। ऐसा छक्के की लंबाई मापने के लिए ही किया जाता है। हालांकि, इसके बावजूद अंपायर ने इसे दोबारा चेक नहीं किया। फैन का कहना है कि वीडियो में गेंद साफ तौर पर बाउंड्री के उस पार गिरती दिख रही है। फैन का आरोप है कि इसके बावजूद चौका ही दिया गया और अंपायरिंग में भारी भूल हुई।
11.1 over - Kartik Tyagi to Pant… that was CLEARLY a six, but somehow the umpire calls it four 👀
— Noah (@Noahasthetic) April 27, 2026
Runs get recorded as 4, match goes to a Super Over…
Script writers working overtime or what? 🤨 pic.twitter.com/mdv5RJuJJh
क्रिकबज का स्क्रीनशॉट
यही दो रन आखिर में निर्णायक बने और मैच टाई होने के बाद सुपरओवर में गया। फैन का आरोप है कि अगर ठीक से चेक हुआ होता तो लखनऊ की टीम जीत गई होती। फैन ने कैप्शन में लिखा, '11.1 ओवर में कार्तिक त्यागी की गेंद पर ऋषभ पंत का शॉट साफ तौर पर छक्का नजर आया, लेकिन अंपायर ने इसे सिर्फ चौका करार दिया। स्कोर में चार रन जोड़े गए और मैच सुपर ओवर तक पहुंच गया…क्या स्क्रिप्ट राइटर्स ओवरटाइम कर रहे हैं या फिर यह सिर्फ एक बड़ी अंपायरिंग चूक थी?'
मैच की बात करें तो केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 155 रन बनाए। कैमरन ग्रीन ने 34 रन की पारी खेली। वहीं, रिंकू सिंह ने 51 गेंद में सात चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 83 रन की पारी खेली। लखनऊ की ओर से मोहसिन खान ने पांच विकेट झटके। जवाब में लखनऊ की टीम भी 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन ही बना सकी। एडेन मार्करम ने 31 रन बनाए। वहीं, कप्तान पंत ने 38 गेंद में 42 रन की पारी खेली। आयुष बदोनी ने 24 रन बनाए। केकेआर की ओर से वैभव अरोड़ा और वरुण ने दो-दो विकेट लिए। लखनऊ को 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर टाई कराने के लिए छह रन चाहिए थे और शमी ने कार्तिक त्यागी की गेंद पर छक्का मारकर मैच सुपरओवर में पहुंचाया।
सुपर ओवर में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और तीन गेंद में ही दो विकेट गंवा दिए। लखनऊ की टीम एक रन ही बना सकी। इसके बाद रिंकू सिंह ने सुपरओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर मैच केकेआर को जिता दिया। इस जीत के साथ केकेआर की टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई। वहीं, लखनऊ आठ में से छह मैच हारकर 10वें स्थान पर है।

कमेंट
कमेंट X