सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Highest team totals in Indian Premier League history Sunrisers Hyderabad KKR are in list

IPL 2026: क्या इस बार आईपीएल में कोई टीम पार कर सकेगी 300 का आंकड़ा? दो बार काफी करीब आकर चूकी है सनराइजर्स

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sun, 15 Mar 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने को है। हर बार की तरह इस बार भी फैंस को रन बरसते दिखने का इंतजार है। इस लीग में अब तक कोई टीम 300 रन नहीं बना सकी है और ये देखने वाली बात होगी कि क्या इस बार ऐसा होगा?

IPL 2026: Highest team totals in Indian Premier League history Sunrisers Hyderabad KKR are in list
आईपीएल 2026 - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जाना है। आईपीएल में आमतौर पर बल्लेबाजों का राज रहता है और इस लीग में जमकर चौके-छक्के लगते हैं, लेकिन इस लीग में अब तक कोई भी टीम 300 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है। हालांकि, हैदराबाद की टीम दो मौकों पर 300 रन बनाने के करीब पहुंच गई थी, लेकिन ऐसा कर नहीं सकी। 
Trending Videos


आईपीएल के पिछले कई वर्षों में हैदराबाद की टीम काफी आक्रामक बल्लेबाजी करती नजर आई है। आंकड़े खुद इसकी गवाही दे रहे हैं क्योंकि आईपीएल इतिहास के चार सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड इसी टीम के नाम है। आइए आपको आईपीएल इतिहास के पांच सबसे बड़े स्कोर बताते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद के नाम सबसे बड़ा स्कोर
आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है। हैदराबाद ने 15 अप्रैल 2024 को आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 20 ओवर में तीन विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 287 रन लगाए थे। टीम की तरफ से ट्रेविड हेड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 102 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि हेनरिक क्लासन ने 31 गेंदों में 67 रन बनाए थे।

सनराइजर्स ने राजस्थान को बनाया था निशाना
आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा टोटल भी सनराइजर्स हैदराबाद ने ही बनाया है। 23 मार्च 2025 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की बारिश करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 286 रन बनाए थे। ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 106 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि ट्रेविस हेड ने 67 रनों का योगदान दिया था।

25 मई 2025 को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता था। इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 278 रन बनाए थे। इस मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे हेनरिक क्लासन ने 39 गेंदों में 105 रनों की तूफानी पारी खेली थी। वहीं, हेड ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 76 रन बनाए थे।

आपको जानकार शायद हैरानी होगी कि आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने बनाया है। 27 मार्च 2024 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 277 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे। हेनरिक क्लासन ने 34 गेंदों में 80 रन बनाए थे, तो ट्रेविस हेड ने 24 गेंदों में 62 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी।

सर्वोच्च टोटल बनाने वालों में केकेआर पांचवें स्थान पर
आईपीएल में पांचवां सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए बनाया था। इस मुकाबले में केकेआर ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 272 रन बनाए थे। सुनील नरेन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 85 रनों की दमदार पारी खेली थी, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 27 गेंदों में 54 रन बनाए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed