{"_id":"69bd7e7a43b4833939056032","slug":"ipl-2026-irfan-pathan-says-very-important-for-sooryavanshi-to-not-let-success-or-failure-get-to-his-head-2026-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: स्टार बनने की राह में संतुलन जरूरी, आईपीएल से पहले वैभव सूर्यवंशी को इरफान पठान ने क्या सलाह दी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: स्टार बनने की राह में संतुलन जरूरी, आईपीएल से पहले वैभव सूर्यवंशी को इरफान पठान ने क्या सलाह दी?
Fri, 20 Mar 2026 10:36 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:36 PM IST
सार
पूर्व भारतीय गेंदबाज इरफान पठान ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सलाह दी है कि वह सफलता और असफलता को खुद पर हावी न होने दें और लगातार अपने खेल में सुधार करते रहें।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय गेंदबाज इरफान पठान ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अहम सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में सफलता और असफलता को संभालना बेहद जरूरी है, इसलिए सूर्यवंशी को किसी भी स्थिति को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : ANI
राजस्थान ने किया सूर्यवंशी को रिटेन
सूर्यवंशी अभी 15 साल के भी नहीं हुए हैं, लेकिन उन्होंने अपने करियर में शानदार प्रदर्शन किया है। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं और उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के लिए रिटेन भी किया है। इसके अलावा, उन्होंने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ और ‘प्लेयर ऑफ द फाइनल’ का खिताब जीतकर भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

पठान की वैभव को सलाह
पठान ने कहा कि यह उम्र बहुत संवेदनशील होती है और सूर्यवंशी के सामने लंबा करियर है। ऐसे में उनके साथ एक अच्छे मेंटर का होना जरूरी है, जैसा रोल पिछले साल राहुल द्रविड़ ने निभाया था। उन्होंने यह भी कहा कि विरोधी टीमें अब सूर्यवंशी के खिलाफ रणनीति बनाएंगी, जैसे ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी करना या उनकी पहुंच से दूर गेंद रखना। ऐसे में उन्हें अपने खेल में लगातार सुधार करना होगा और नई चुनौतियों के अनुसार खुद को ढालना होगा।

आकाश चोपड़ा ने भी की चर्चा
वहीं, पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने कहा कि सूर्यवंशी का आक्रामक और निडर खेल अच्छा है, लेकिन IPL जैसे दबाव वाले टूर्नामेंट में निरंतरता बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर खिलाड़ी लगातार शुरुआत में ही आउट होता है, तो टीम और प्रदर्शन का दबाव बढ़ जाता है। चोपड़ा ने यह भी कहा कि आईपीएल में खिलाड़ियों पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव हमेशा रहता है, क्योंकि उनसे रन बनाने की उम्मीद की जाती है। ऐसे में सूर्यवंशी के लिए यह सीजन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि अब उनसे बड़ी उम्मीदें जुड़ चुकी हैं।