सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Kolkata Knight Riders opener Finn Allen says batters need to give themselves time to set

KKR vs CSK: बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन से चिंतित नहीं फिन एलेन, बोले- दो मैच आकलन के लिए काफी नहीं

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Sovit Chaturvedi Updated Mon, 13 Apr 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
सार

केकेआर के बल्लेबाजों का प्रदर्शन मौजूदा आईपीएल सीजन में अच्छा नहीं रहा है। टीम के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन हालांकि, इससे चिंतित नहीं हैं। उनका कहना है कि दो-तीन मैचों से बल्लेबाजों के प्रदर्शन का आकलन करना सही नहीं है।

IPL 2026: Kolkata Knight Riders opener Finn Allen says batters need to give themselves time to set
फिन एलेन - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने सोमवार को अपने साथियों से निराशाजनक शुरुआत के बाद खुद को लय हासिल करने के लिए समय देने की अपील की। उन्होंने साथ ही तीन बार के आईपीएल विजेताओं के आकलन में धैर्य रखने को भी कहा। नाइट राइडर्स के नाम पर चार मैच में सिर्फ एक अंक हैं जो पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता में मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद मिला है। तीन हार के साथ अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है और मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से भिड़ेगी।
Trending Videos


एलेन को भरोसा- जल्द खेलेंगे बड़ी पारी
एलेन ने कहा, 'यह टी20 क्रिकेट की प्रकृति है। अभी कुछ ही मैच हुए हैं। मुझे नहीं लगता कि आप दो मैच से बहुत अधिक आकलन कर सकते हैं। व्यक्तिगत रूप से मैंने पहले दो मैच में अच्छी शुरुआत की थी। मैं और अधिक बल्लेबाजी करना पसंद करूंगा लेकिन तैयारी अच्छी रही है और उम्मीद है कि यह (एक बड़ी पारी) करीब है।' एलेन ने कहा कि नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए क्रीज पर खुद को अधिक समय देने की जरूरत है। उन्होंने साथ ही स्वीकार किया कि वे अभी तक ईडेन गार्डेंस में घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाने में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलेन ने कहा,  मुझे लगता है कि शायद हम कोलकाता की परिस्थितियों से सामंजस्य नहीं बैठा पाए हैं। पिच शायद उतनी सपाट नहीं है जितनी आमतौर पर होती है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उस विकेट पर अच्छा स्कोर क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed