{"_id":"68d55f9fa2db37942e02fbc0","slug":"ipl-2026-kumar-sangakkara-set-to-return-to-rajasthan-royals-after-rahul-dravid-exit-2025-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: राहुल द्रविड़ के बाद इस दिग्गज को मिल सकती है RR में बड़ी जिम्मेदारी, पहले भी रह चुका है टीम का कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: राहुल द्रविड़ के बाद इस दिग्गज को मिल सकती है RR में बड़ी जिम्मेदारी, पहले भी रह चुका है टीम का कोच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 25 Sep 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
सार
संगकारा के कार्यकाल में संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम ने चार में से दो सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाई। 2022 में राजस्थान रॉयल्स 2008 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची, लेकिन गुजरात टाइटंस से हार गई। 2023 में टीम पांचवें स्थान पर रही, जबकि 2024 सीजन में क्वालिफायर-दो तक पहुंची।
राहुल द्रविड़
- फोटो : @rajasthanroyals
विज्ञापन
विस्तार
पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगकारा की राजस्थान रॉयल्स के कोचिंग स्टाफ में वापसी हो सकती है। दरअसल, इस साल अगस्त में राहुल द्रविड़ ने कोच पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने एक साल के भीतर पद छोड़ दिया। अब खबर आ रही है कि संगकारा को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
Trending Videos
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, राहुल द्रविड़ के इस्तीफे के बाद राजस्थान रॉयल्स को मुख्य कोच की तलाश है। फ्रेंचाइजी कुमार संगकारा को यह जिम्मेदारी सौंप सकती है। श्रीलंकाई दिग्गज 2021 से राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक हैं। बता दें कि, 2024 तक कोचिंग का जिम्मा संगकारा के पास ही था। हालांकि, पिछले साल सितंबर में द्रविड़ को राजस्थान का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
2021 में टीम से जुड़े संगकारा
संगकारा के कार्यकाल में संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम ने चार में से दो सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाई। 2022 में राजस्थान रॉयल्स 2008 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची, लेकिन गुजरात टाइटंस से हार गई। 2023 में टीम पांचवें स्थान पर रही, जबकि 2024 सीजन में क्वालिफायर-दो तक पहुंची।
संगकारा के कार्यकाल में संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम ने चार में से दो सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाई। 2022 में राजस्थान रॉयल्स 2008 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची, लेकिन गुजरात टाइटंस से हार गई। 2023 में टीम पांचवें स्थान पर रही, जबकि 2024 सीजन में क्वालिफायर-दो तक पहुंची।
आईपीएल 2025 में अच्छा नहीं रहा राजस्थान का प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में अच्छा नहीं रहा था और वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। द्रविड़ के मुख्य कोच के रूप में टीम से जुड़ने के बाद राजस्थान को काफी उम्मीदें थी, लेकिन टीम उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। राजस्थान की टीम पिछले आईपीएल सीजन में 14 मैचों में चार जीत और 10 हार के साथ आठ अंक लेकर नौवें स्थान पर रही थी। राजस्थान ने सिर्फ एक बार आईपीएल का खिताब जीता है। 2008 के पहले संस्करण में टीम दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न की अगुआई में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर चैंपियन बनी थी और तब से उसका खिताब सूखा जारी है।

फ्रेंचाइजी ने द्रविड़ को बड़े पद का दिया था प्रस्ताव
राजस्थान ने बयान जारी कर कहा, राजस्थान रॉयल्स से घोषणा करती है कि आईपीएळ 2026 से पहले मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है। द्रविड़ कई वर्षों तक रॉयल्स के सफर का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। उनकी लीडरशीप ने कई खिलाड़ियों पर प्रभाव छोड़ा है। फ्रेंचाइजी संरचनात्मक समीक्षा के हिस्से के रूप में राहुल को फ्रेंचाइजी में एक बड़े पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं करने का फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स, उसके खिलाड़ी और दुनिया भर के लाखों प्रशंसक फ्रेंचाइजी के लिए राहुल की उल्लेखनीय सेवा के लिए उनको धन्यवाद देते हैं।