{"_id":"69d8eaf08922833dab0d6acf","slug":"ipl-2026-lsg-sign-george-linde-as-a-replacement-for-wanindu-hasaranga-know-details-2026-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: वानिंदु हसरंगा की जगह लखनऊ सुपर जाएंट्स ने किसे दिया मौका? फ्रेंचाइजी ने खर्च किए करोड़ों रुपये","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: वानिंदु हसरंगा की जगह लखनऊ सुपर जाएंट्स ने किसे दिया मौका? फ्रेंचाइजी ने खर्च किए करोड़ों रुपये
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 10 Apr 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने श्रीलंका के अनुभवी स्पिनर वानिंदु हसरंगा की जगह दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को टीम में शामिल किया है। हसरंगा चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए।
वानिंदु हसरंगा
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हुए वानिंदु हसरंगा की जगह लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें एक करोड़ रुपये में खरीदा है, जो उनकी रिजर्व कीमत है।
Trending Videos
लखनऊ से जुड़े जॉर्ज लिंडे
श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा चोट के कारण मौजूदा आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी फ्रेंचाइजी, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की थी। फरवरी में लगी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण हसरंगा अभी तक पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। इस स्पिनर की जगह टीम ने अब दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को शामिल किया है।

लिंडे का करियर
बाएं हाथ के गेंदबाज जॉर्ज लिंडे ने अभी तक आईपीएल में कोई मैच नहीं खेला है। जॉर्ज लिंडे ने अपना आखिरी टी20 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई द्विपक्षीय सीरीज की चार पारियों में केवल एक ही विकेट हासिल किया था। वह टी20 विश्व कप में भी खेल चुके हैं। बीते 12 महीनों में वह एसएस20, 'द हंड्रेड', 'मेजर लीग क्रिकेट' और पीएसएल जैसी विभिन्न फ्रेंचाइजी लीगों का भी हिस्सा रहे हैं। लिंडे ने दक्षिण अफ्रीका के लिए तीन टेस्ट, चार वनडे और 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

लखनऊ ने हसरंगा पर खर्च किए थे दो करोड़ रुपये
एलएसजी ने पिछली नीलामी में हसरंगा को दो करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन चोटिल होने के कारण वह टीम के साथ नहीं जुड़ पाए। हसरंगा फरवरी-मार्च में हुए टी20 विश्व कप के दौरान श्रीलंका के पहले ही मैच में अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। हसरंगा ने आईपीएल करियर में कुल 37 मैच खेले हैं, जिसमें 24.32 की औसत के साथ 46 विकेट लिए। इस दौरान एक बार 'फाइव विकेट हॉल' हासिल किया है। पिछले सीजन में वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे, जबकि 2021 से 2023 तक वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले थे।