फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL: Virat Kohli scored most 50+ scores against CSK Jacob Bethell is youngest foreigner to score a halfcentury

IPL: विराट चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी, बेथेल अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा विदेशी

Sat, 03 May 2025 08:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 03 May 2025 08:59 PM IST
सार

सत्र के अपने 11वें मैच में विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सातवीं अर्धशतकीय पारी के साथ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वह चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 10 बार आईपीएल में पांच बार की विजेता टीम के खिलाफ यह कारनामा किया है।

विज्ञापन
IPL: Virat Kohli scored most 50+ scores against CSK Jacob Bethell is youngest foreigner to score a halfcentury
विराट कोहली-जैकब बेथेल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी शानदार फॉर्म का मुजायरा पेश करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। वहीं, आरसीबी के लिए इस सत्र में डेब्यू करने वाले जैकब बेथेल ने अर्धशतकीय पारी के साथ बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
सत्र के अपने 11वें मैच में विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सातवीं अर्धशतकीय पारी के साथ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वह चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 10 बार आईपीएल में पांच बार की विजेता टीम के खिलाफ यह कारनामा किया है। इसके अलावा उनके नाम इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन भी दर्ज हो गए। किंग कोहली ने चेन्नई के खिलाफ 1146 रन बनाए हैं, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा एक टीम के खिलाफ बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। लगातार चौथी अर्धशतकीय पारी के साथ किंग कोहली ने धमाल मचा दिया। उन्होंने 33 गेंदों का सामना किया और पांच चौके और पांच छक्के की मदद 62 रन बनाने में कामयाब हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
  • 10 - विराट कोहली
  • 9 - शिखर धवन
  • 9 - डेविड वार्नर
  • 9 - रोहित शर्मा
विज्ञापन

बेथेल ने तोड़ा मैकगर्क का रिकॉर्ड
अपने दूसरे ही आईपीएल मैच में इंग्लैंड के ऑलराउंडर जैकब बेथेल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 28 गेंदों में अर्धशतक जड़कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल में अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के विदेशी खिलाड़ी बन गए। उन्होंने जैक फ्रेजर मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 22 साल एक दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा था।

आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा विदेशी बल्लेबाज

बल्लेबाज उम्र विपक्षी टीम जगह वर्ष
जैकब बेथेल* 21 वर्ष 192 दिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बेंगलुरु 2025*
जेक फ्रेजर-मैकगर्क 22 वर्ष 1 दिन लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) लखनऊ 2024
शिमरोन हेटमायर 22 वर्ष 129 दिन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) बेंगलुरु 2019
सैम करन 22 वर्ष 142 दिन मुंबई इंडियंस (MI) शारजाह 2020
क्विंटन डिकॉक 22 वर्ष 143 दिन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) रायपुर 2015
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed