{"_id":"695a189fba5d767732018085","slug":"irfan-pathan-believes-mohammed-shami-still-has-a-chance-to-return-to-the-indian-cricket-team-2026-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mohammed Shami: क्या मोहम्मद शमी के लिए भारतीय टीम के दरवाजे हो गए बंद? इस पूर्व ऑलराउंडर ने दिया जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mohammed Shami: क्या मोहम्मद शमी के लिए भारतीय टीम के दरवाजे हो गए बंद? इस पूर्व ऑलराउंडर ने दिया जवाब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया है। लेकिन इरफान पठान उनके समर्थन में उतरे हैं।
मोहम्मद शमी
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे वक्त से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि शमी के लिए भारतीय टीम में वापसी के दरवाजे अभी भी खुले हैं। शमी को 11 जनवरी से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए नजरअंदाज किया गया है जिसके बाद से ही उनके करियर को लेकर अटकलें एक बार फिर शुरू हो गई हैं।
Trending Videos
आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेले थे शमी
शमी आखिरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए खेले थे। इसके बाद से ही वह टीम से बाहर हैं। हालांकि, कई महीनों तक टीम से बाहर रहने के बावजूद इरफान को लगता है कि शमी में अभी भी राष्ट्रीय टीम में वापसी करने की क्षमता है। इरफान ने कहा, सबसे ज्यादा चर्चा मोहम्मद शमी की हो रही है। उनका भविष्य क्या है? वो कोई ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो कल आए, कुछ मैच खेले और चले गए। उन्होंने 450-500 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं, जो एक बहुत बड़ी संख्या है। अगर आपने 400 से ज्यादा विकेट लिए हों और फिर आपको टीम से बाहर कर दिया जाए और आपकी फिटनेस पर सवाल उठने लगें तो ऐसा सबके साथ होता है। जब तक आप क्रिकेट खेलते हैं आपको खुद को साबित करते रहना होगा।

इरफान ने आईपीएल में प्रदर्शन को बताया महत्वपूर्ण
इरफान ने कहा, शमी पहले ही 200 ओवर फेंक चुके हैं। 200 ओवर फेंकने के बाद अगर फिटनेस की बात हो, तो फिटनेस तो दिख ही चुकी है। अब और क्या सुधार की जरूरत है, ये तो सिर्फ चयन समिति ही जानती है कि वो क्या सोच रही है। अगर मैं उनकी जगह होता तो मैं आईपीएल खेलने जाता और धमाल मचा देता। मैं नई गेंद से गेंदबाजी करता और उसी स्तर का प्रदर्शन करता। घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन की चर्चा होती है, लेकिन जब आईपीएल आता है और आप अपनी पुरानी लय और फिटनेस दिखाते हैं तो कोई आपको नजरअंदाज नहीं कर सकता। पूरी दुनिया आईपीएल देखती है। अगर आप वहां अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो टीम में आपकी जगह पक्की हो जाती है। मुझे लगता है कि उनके दरवाजे बंद नहीं होने चाहिए।

घरेलू क्रिकेट में दिखाया है दम
राष्ट्रीय टीम से बाहर किए जाने के बाद से शमी घरेलू क्रिकेट में कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस तेज गेंदबाज ने मौजूदा सीजन में रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में 200 से अधिक ओवर फेंके हैं और कुल 47 विकेट लिए हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में शमी बंगाल के लिए सात पारियों में 15 विकेट लेकर सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के बाद शमी रणजी ट्रॉफी के शेष मैचों में खेलेंगे जिसके बाद आईपीएल शुरू होगा जहां वह लखनऊ सुपर जाएंट्स का प्रतिनिधित्व करेंगे।