फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिच को प्रणाम, विकेट लेते ही हुए भावुक, इतने साल में कितने बदले 'केरल एक्सप्रेस' श्रीसंत

Tue, 12 Jan 2021 04:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 12 Jan 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
It is just the beginning says Sreesanth after spot fixing caes and relishes comeback in Cricket
श्रीसंत - फोटो : ट्विटर

कभी भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण की जान रहे श्रीसंत ने सात साल बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की। इतने साल बाद भी इस पेसर की धार मे कोई कमी नहीं आई। उम्र जरूर बढ़ गई, लेकिन उसका फिटनेस, रनअप या आक्रामकता में कोई फर्क नहीं पड़ा। आईपीएल 2013 में मैच फिक्सिंग के चलते बैन झेलने वाले श्रीसंत विकेट लेकर भावुक हो गए।

It is just the beginning says Sreesanth after spot fixing caes and relishes comeback in Cricket
पिच को नमस्कार करते श्रीसंत - फोटो : ट्विटर

श्रीसंत की गेंदबाजी देखकर आपकी तबीयत हरी हो जाएगी। अपना स्पैल खत्म होने के बाद पिच को हाथ जोड़कर धन्यवाद भी दिया। केरल की ओर से खेलते हुए इस पेसर ने सोमवार रात पुडुचेरी के खिलाफ चार ओवर में 29 रन देकर एक विकेट चटकाया। टीम ने 10 गेंद शेष रहते छह विकेट से मैच जीता।

 
It is just the beginning says Sreesanth after spot fixing caes and relishes comeback in Cricket
विकेट लेने के बाद खुशी मनाते श्रीसंत - फोटो : ट्विटर

श्रीसंत ने अपने पहले ओवर में नौ रन खर्च किए, उन्हें सात साल बाद विकेट आउट स्विंग होती गेंद पर बोल्ड के जरिए मिला। मैच के खत्म होने के बाद श्रीसंत ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही लिखा, 'आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया...यह तो बस शुरुआत है..आपकी दुआओं की मुझे और जरूरत है..आपको और आपके परिवार को बहुत सारी रिस्पेक्ट।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
It is just the beginning says Sreesanth after spot fixing caes and relishes comeback in Cricket
मैच के दौरान श्रीसंत - फोटो : ट्विटर

श्रीसंत पर लगा प्रतिबंध इस साल सितंबर में खत्म हो गया था, इससे पहले इस महीने की शुरुआत में एक टी-20 टूर्नामेंट खेलना था, जो कोरोना महामारी के कारण रद्द कर दिया गया। मैच फिक्सिंग के आरोपों में सात साल का प्रतिबंध झेल चुके 37 वर्षीय पेसर का यह पहला टूर्नामेंट है।

विज्ञापन
It is just the beginning says Sreesanth after spot fixing caes and relishes comeback in Cricket
श्रीसंत

भारत के लिए 27 टेस्ट, 53 वन-डे और 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले श्रीसंत ने अपना आखिरी मैच साल 2011 में खेला था। वह 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed