फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: आठ साल बाद वाका जीतने उतरेगा भारत, कल से शुरू हो रहा दूसरा टेस्ट मैच

Thu, 13 Dec 2018 06:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
Its tough fight for India in second test of Perth vs Australia

भारतीय क्रिकेट टीम का उत्साह सातवें आसमां पर है। शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में विराट कोहली की टोली अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली बार पहला टेस्ट पास करने से उत्साहित इस टीम को पर्थ के वाका स्टेडियम में अगली परीक्षा देनी है।

Its tough fight for India in second test of Perth vs Australia

इस बार भी मुश्किल चुनौती

भारतीय टीम दस साल से इस मैदान में जीती नहीं है। उसने आखिरी मैच 2008 में जीता था। तब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 72 रन से हराया था। कोहली एंड कंपनी की निगाह ऑस्ट्रेलिया में 70 साल में पहली सीरीज जीतकर नया इतिहास रचने की है। हालांकि उसके लिए यह सब इतना आसान नहीं है।

Its tough fight for India in second test of Perth vs Australia

नई पिच का पेंच

वाका में दूसरे टेस्ट मैच के लिए नई पिच का इस्तेमाल किया जाएगा। नई पिच उसके लिए बड़ी चुनौती होगी। इसके साथ ही शीर्ष क्रम का न चल पाने भी उसके लिए चिंता का विषय है। पहले मैच में 31 रन की जीत में चेतेश्वर पुजारा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। खुद कप्तान भी नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Its tough fight for India in second test of Perth vs Australia

सलामी बल्लेबाजी चिंता का सबब

मुरली विजय और लोकेश राहुल की सलामी जोड़ी पहले मैच में पूरी तरह नाकाम रही। पर्थ में अगर भारत को जीत दर्ज करनी है तो शीर्ष क्रम को बड़ी पारियां खेलनी होंगी। गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी किया है। जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
आठ साल बाद वाका जीतने उतरेगा भारत   -ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच कल से  -प्रसारण : सुबह 5:30 बजे से
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed