{"_id":"5c113855bdec2241852c592c","slug":"will-viart-kohli-repeat-anil-kumble-leading-win-after-10-years-at-perth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या 'विराट सेना' 10 साल बाद दोहरा पाएगी 'कुंबले वाली टीम इंडिया' का कारनामा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या 'विराट सेना' 10 साल बाद दोहरा पाएगी 'कुंबले वाली टीम इंडिया' का कारनामा?
Thu, 13 Dec 2018 06:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Dec 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एडिलेड के बाद टीम इंडिया का आगला निशाना पर्थ होगा। एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से हराने के बाद टीम इंडिया पर्थ में भी जीत हासिल करना चाहेगी। टीम इंडिया ने पर्थ के मैदान पर 10 साल पहले जीत दर्ज की थी और इसे फिर दोहराने की पुरजोर कोशिश करेगी।
2 of 5
Anil kumble
गौरतलब है कि पर्थ के मैदान पर टीम इंडिया ने अनिल कुंबले की कप्तानी में 10 साल पहले यानी 2007-08 दौरे में ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर तीसरे टेस्ट में 72 रन से हराया था। शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ऐसी ही कुछ करना चाहेगी।
3 of 5
आर पी सिंह
उस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहली पारी में 330 और दूसरी पारी में 294 रन बनाई थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 पर सिमट गई, जबकि दूसरी पारी में कंगारुओं ने 340 रन की पारी खेली थी। टीम इंडिया की तरफ से आरपी सिंह ने अच्छी गेंदबाजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
team india
बता दें कि टीम इंडिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले ही कंगारुओं पर 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार यानी 14 दिसंबर से पर्थ के मैदान पर खेला जाएगा। कप्तान विराट कोहली की अगुआई में भारतीय टीम इतिहास रचने की कोशिश करेगी और जरूर सीरीज जीतना चाहेगी।
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
याद हो कि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर कभी नहीं टेस्ट सीरीज जीती है। बता दें कि भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टीम इंडिया ने 45 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें छह में जीत, जबकि 28 में हार का समाना करना पड़ा है। इस लिहाज से कप्तान विराट कोहली की अगुआई में यह टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी मायने रखती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।