{"_id":"5c113f55bdec2241ac3bd2b3","slug":"1983-world-cup-winning-hero-mohinder-amarnath-says-advantage-india-in-tight-test-series-vs-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1983 विश्व कप की जीत के हीरो की भविष्यवाणी, बोले- कंगारुओं के खिलाफ सीरीज जीतेगी टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
1983 विश्व कप की जीत के हीरो की भविष्यवाणी, बोले- कंगारुओं के खिलाफ सीरीज जीतेगी टीम इंडिया
Thu, 13 Dec 2018 06:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Dec 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
team india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विदेशी धरती पर अपने बल्ले से रन बनाने के लिए मशहूर दिग्गज मोहिंदर अमरनाथ को भी लगने लगा है कि विराट कोहली की टीम इस बार आस्ट्रेलिया को उसी की मांद में चारो खाने चित कर सकती है। 1983 के विश्व कप के फाइनल और सेमीफाइनल के हीरो अमरनाथ एडीलेड में जीत के रूप में मिली भारत की बेहतरीन शुरूआत को बड़ी उपलब्धि मानते हैं।
2 of 5
Mohinder Amarnath
आईसीसी के एक कार्यक्रम में गौतम गंभीर के साथ हिस्सा लेने आए अमरनाथ का कहना है कि भारत को आस्ट्रेलिया में पहली बार इतनी बेहतरीन शुरूआत मिली है और यही कारण है कि उन्हें लगता है कि टीम इंडिया अंत में यह श्रृंखला जीतने में सफल रहेगी।
3 of 5
टीम इंडिया
आस्ट्रेलिया में 55.66 की औसत से आठ टेस्टों में दो शतकों की मदद से 668 रन बनाने वाले अमरनाथ का मानना है कि इस बार भारतीय गेंदबाज आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों से बेहतर नजर आ रहे हैं। वहीं भारतीय बल्लेबाज भी कंगारुओं के मुकाबले ज्यादा अनुभवी हैं। पुजारा और रहाणे ने पहले टेस्ट में अच्छी बल्लेबाजी की बावजूद इसके बल्ले से सुधार की गुंजाइश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टीम इंडिया
मोहिंदर की नजरों में अगले तीन टेस्ट मैचों में किस तरह की पिच मेजबान रखते हैं इस पर परिणाम ज्यादा निर्भर करेगा। पर्थ में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की पिच नई है। यहां विकेट किस तरह का व्यवहार करेगा यह देखने वाली बात होगी। भारतीयों को सामंजस्य बिठाकर एक समान प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
5 of 5
Mohinder Amarnath
1983 के विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में मैन ऑफ द मैच बनने वाले मोहिंदर अमरनाथ इस विश्व कप की यादों में खो जाते हैं। उन्हें याद है कि वेस्टइंडीज के मैल्कम मार्शल की गेंदबाजी को उन्होंने किस तरह खेला था। मार्शल उस वक्त युवा थे और फिट भी थे। उनकी गेंद ठीक वैसे पिच पर आती थी जैसे बंदूक से गोली निकली हो। यही नहीं विश्व कप के लिए कपिल देव के नेतृत्व में जब भारतीय टीम इंग्लैंड रवाना हुई थी तो टीम का कोई भी सदस्य जीत के प्रति आश्वस्त नहीं था, लेकिन जब परिणाम आने लग पड़े तो टीम एकजुट हो गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।