फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महानता के बेहद करीब विराट कोहली, भारत के सबसे सफल कप्तान बनने से चंद कदम दूर

Thu, 13 Dec 2018 05:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 05:58 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli can become most successful of Indian test cricket history

विराट कोहली को भारत का सबसे सफल कप्तान बनने के लिए केवल तीन जीत की दरकार है और अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्तमान श्रृंखला में टीम क्लीन स्वीप करने में सफल रहती है तो वह महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर कप्तानी में भी शिखर पर पहुंच जाएंगे। 

Virat Kohli can become most successful of Indian test cricket history

विश्व के नंबर एक बल्लेबाज कोहली की अगुवाई में भारत ने अब तक 43 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें से 25 में उसने जीत दर्ज की है। बाकी मैचों में से नौ में भारत को हार मिली जबकि इतने ही मैच ड्रॉ छूटे। अभी धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं जिनके नाम पर 60 मैचों में 27 जीत दर्ज हैं। 

Virat Kohli can become most successful of Indian test cricket history

मतलब कोहली को उनकी बराबरी करने के लिए अब केवल दो जीत की दरकार है। एडिलेड टेस्ट जीतकर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला का शानदार आगाज किया है और ऐसे में उसके पहली बार ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर श्रृंखला जीतने की संभावना भी बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli can become most successful of Indian test cricket history

कोहली सबसे सफल भारतीय कप्तान बनने से पहले विदेशों में सबसे अधिक मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बन सकते हैं। अभी यह रिकार्ड सौरव गांगुली के नाम पर है जिनके नेतृत्व में भारत ने विदेशी धरती पर सर्वाधिक 11 टेस्ट मैच जीते हैं जबकि कोहली 10 टेस्ट मैचों में जीत के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
Virat Kohli can become most successful of Indian test cricket history

कोहली की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका में सर्वाधिक पांच जबकि वेस्टइंडीज में दो मैच जीते। इसके अलावा उनकी अगुवाई में टीम ने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में एक-एक मैच में जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर मैच जीतने वाले वह पांचवें भारतीय कप्तान हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed