{"_id":"5c11178bbdec2241c263486b","slug":"australian-opener-marcus-harris-says-team-india-do-not-miss-chances","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कही बड़ी बात, बोले- टीम इंडिया मौके को कभी नहीं गंवाती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कही बड़ी बात, बोले- टीम इंडिया मौके को कभी नहीं गंवाती
Wed, 12 Dec 2018 07:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Dec 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
team india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस ने कहा कि ऐडिलेड में अपने डेब्यू टेस्ट के दौरान वह अपनी क्षमता के अनुसार नहीं खेल पाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टीम इंडिया जैसी स्तरीय टीम के खिलाफ गलती की कोई गुंजाइश नहीं थी।
2 of 6
Marcus Harris
हैरिस ने कहा, 'आप एक व्यक्ति के रूप में खुद पर हमेशा संदेह करते हैं, आप सुनिश्चित नहीं होते कि आप टेस्ट क्रिकेट में फिट होंगे या नहीं। इसलिए दोनों पारियों में क्रीज पर समय बिताना अच्छा था। मैंने बिलकुल भी महसूस नहीं किया कि मैं अपनी क्षमता के अनुसार खेला।'
3 of 6
टीम इंडिया
उन्होंने कहा, 'लेकिन मैंने काफी जल्दी महसूस कर लिया कि वे ढीली गेंदबाजी नहीं करने वाले और आप उन्हें जो मौके देंगे वे उसे नहीं गंवाएंगे। इसलिए आपको पहली गेंद से दृढ़संकल्प के साथ खेलना होगा। मैंने महसूस किया कि मेरा खेल इसके लायक है, संभवत: सही फैसला करना और क्रीज पर लंबा समय बिताने की जरूरत है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी क्षमता के अनुसार खेल पाया।' बता दें कि हैरिस ने ऐडिलेड ओवल में डेब्यू करते हुए दोनों पारियों में समान 26 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रविचंद्रन अश्विन
हैरिस को पहली बार में रविचंद्रन अश्विन, जबकि दूसरी पारी में मोहम्मद शमी ने आउट किया और इस बल्लेबाज ने कहा कि वह शुक्रवार से शुरू हो रहे पर्थ टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों से निपटने की योजना पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'आर. अश्विन के खिलाफ कुछ योजनाओं पर मैंने पहली ओर दूसरी पारी के बीच कड़ी मेहनत की। अब मैं अराउंड द विकेट गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों पर काम कर रहा हूं।'
विज्ञापन
5 of 6
टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में 31 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था और हैरिस ने कहा कि मेजबान टीम करीबी मुकाबले से आत्मविश्वास लेना चाहेगी और अब दारोमदार शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर होगा कि वे निचल क्रम की उम्दा गेंदबाजी से जिम्मेदारी लें। भारत की तरफ ऑस्ट्रेलिया ने भी बुधवार को वाका मैदान पर अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान तीन तेज गेंदबाजों और नाथन लायन ने ब्रेक लिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।