सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शादी के बाद कई महिलाओं से थे अवैध संबंध, अब जसप्रीत बुमराह को बताया बच्चा गेंदबाज

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 05 Dec 2019 08:07 AM IST
विज्ञापन
Jasprit Bumrah a baby bowler, could have easily dominated him says Pakistan all rounder Abdul Razzaq
अब्दुल रज्जाक और जसप्रीत बुमराह - फोटो : अमर उजाला

एक टीवी शो के दौरान पांच से छह लड़कियों के साथ एक्स्ट्रा मैरेटियल अफेयर का खुलासा करने वाले पाकिस्तानी ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने एक और अजीबोगरीब बयान दिया है। रज्जाक ने भारतीय स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बच्चा करार दे दिया।

Trending Videos
Jasprit Bumrah a baby bowler, could have easily dominated him says Pakistan all rounder Abdul Razzaq
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

रज्जाक के मुताबिक, अगर उन्हें बुमराह का सामना करना पड़ता तो बिल्कुल दिक्कत नहीं होती। उन्होंने कहा, 'मैंने मैक्ग्राथ, वसीम अकरम और शोएब अख्तर जैसे महान गेंदबाजों का सामना किया है इसलिए उन्हें खेलने में दिक्कत नहीं होती। वो तो बेबी बॉलर हैं, लेकिन उनकी गेंदों की सीम पोजिशन गजब की है और वो सीधे विकेट पर गिरती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Jasprit Bumrah a baby bowler, could have easily dominated him says Pakistan all rounder Abdul Razzaq
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान का यह गेंदबाज लंबे वक्त से टीम से बाहर चल रहा है। हालांकि, उन्होंने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा नहीं कहा है। उन्होंने कहा, 'बुमराह आज के दौर के खिलाड़ियों के सामने बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, उन्होंने काफी इंप्रूव भी किया है, उनका गेंदबाजी एक्शन थोड़ा अलग है, वह अलग तरीके से भागते हैं।

Jasprit Bumrah a baby bowler, could have easily dominated him says Pakistan all rounder Abdul Razzaq
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

पाकिस्तान के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में रज्जाक ने क्रिकेट से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। एक सवाल के जवाब में कहा, 'हर खिलाड़ी में अलग-अलग खूबियां होती हैं। विराट कोहली आज सबसे कामयाब बल्लेबाज हैं। वो काफी रन बना रहे हैं, लेकिन आप सचिन तेंदुलकर और विराट को एक साथ नहीं रख सकते। सचिन की क्लास ही अलग थी।'

विज्ञापन
Jasprit Bumrah a baby bowler, could have easily dominated him says Pakistan all rounder Abdul Razzaq
अब्दुल रज्जाक - फोटो : सोशल मीडिया

जुलाई 2019 में रज्जाक ने एक न्यूज चैनल में काफी गर्व से कहा था कि, 'शादी के बाद उनके 5 से 6 लड़कियों के साथ एक्सट्रा मैरेटियल अफेयर थे। 40 वर्षीय रज्जाक जब अपने इन राज से पर्दा उठा रहे थे, तो वहां मौजूद लोग तालियां तक बजाते नजर आए। पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने यह भी दावा किया कि उनका एक अफेयर तो करीब डेढ़ साल तक चला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed