सब्सक्राइब करें

ये हैं साल 2020 के सबसे अमीर भारतीय खिलाड़ी, विराट नहीं इस गेंदबाज ने की सर्वाधिक कमाई

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 26 Dec 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
Jasprit Bumrah became the highest-grossing Indian player in the year 2020 while captain Virat Kohli finished second this time.
विराट-बुमराह - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने शनिवार से शुरू हुए मुकाबले में मेजबान टीम के चार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। उधर उन्होंने कमाई के मामले में भी विराट और रोहित जैसे धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया। 

Trending Videos
Jasprit Bumrah became the highest-grossing Indian player in the year 2020 while captain Virat Kohli finished second this time.
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर

बुमराह साल 2020 में सबसे अधिक कमाई करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जबकि कप्तान विराट कोहली इस बार दूसरे स्थान पर रहे। वर्ष की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले बुमराह ने 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की। बात करें कोहली की तो वह इस मामले में पहले स्थान पर हो सकते थे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच से हटने की वजह से उन्हें दूसरे स्थान पर रहना पड़ा।

बुमराह इस वक्त बीसीसीआई के ए + अनुबंध पाने वाले तीन खिलाड़ियों में से एक हैं, उन्होंने 2020 में चार टेस्ट, नौ वनडे और 8 टी-20 मुकाबले खेले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jasprit Bumrah became the highest-grossing Indian player in the year 2020 while captain Virat Kohli finished second this time.
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर @mipaltan

गौरतलब है कि एक भारतीय खिलाड़ी को प्रत्येक टेस्ट मैच के लिए बीसीसीआई की तरफ से 15 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है। जबकि एक वनडे के लिए 6 लाख रुपये की राशि मिलती है। वहीं प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय टी-20 के लिए खिलाड़ियों को 3 लाख रुपये मिलते हैं। 2020 में, बुमराह ने बीसीसीआई (वार्षिक अनुबंध शुल्क को छोड़कर) से 1.38 करोड़ रुपये कमाए।

Jasprit Bumrah became the highest-grossing Indian player in the year 2020 while captain Virat Kohli finished second this time.
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @BCCI

उधर तीन टेस्ट, नौ वनडे और 10 टी-20 मुकाबले खेलने वाले कोहली ने 1.29 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि अगर वह मौजूदा बॉक्सिंग डे टेस्ट का हिस्सा होते तो कमाई करने के मामले में शीर्ष पर होते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed