फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लार पर बैन से जसप्रीत बुमराह परेशान, बोले- इसके बिना गेंदबाज हो गए पंगु

Fri, 05 Feb 2021 09:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 05 Feb 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Jasprit Bumrah says Saliva ban made it difficult to maintain ball as sweat not effective 
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को कहा कि लार पर प्रतिबंध लगाने से गेंदबाज पंगु बन गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद इस तेज गेंदबाज ने स्वीकार किया कि लार के बिना गेंद की चमक बनाए रखना मुश्किल है। 


 

Jasprit Bumrah says Saliva ban made it difficult to maintain ball as sweat not effective 
जसप्रीत बुमराह - फोटो : twitter@ICC

बुमराह ने मैच के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, भारत में गेंद आसानी से खुरदुरी हो जाती है। इसलिए आपको उसका एक हिस्सा चमकाना पड़ता है लेकिन पसीने से ऐसा संभव नहीं है। आप पसीने से एक हिस्से को भारी नहीं कर सकते और इससे फायदा नहीं होता है। लेकिन यह नियम है और हमें परिस्थितियों के अनुसार ही आगे बढ़ना होगा।'

Jasprit Bumrah says Saliva ban made it difficult to maintain ball as sweat not effective 
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर @BCCI

उन्होंने आगे कहा, 'गेंद कुछ समय बाद नरम पड़ने लगी थी जबकि विकेट सपाट था और उससे उछाल नहीं मिल रही थी। आपके पास गेंद को चमकाने के लिए बहुत कम विकल्प हैं। हम सीमित विकल्पों के बीच उपाय तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Jasprit Bumrah says Saliva ban made it difficult to maintain ball as sweat not effective 
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

पहले दिन दो विकेट लेने वाले बुमराह ने कहा, 'हां यह तब मुश्किल बन जाता है जब गेंद नरम हो जाती है और कोरोना के नियमों के कारण आप उसे चमका नहीं सकते हो। हम लार का उपयोग नहीं कर सकते हैं और तब गेंद की चमक बनाए रखना बेहद मुश्किल होता है।' बता दें कि टीम इंडिया के लिए 17 मैच खेल चुके बुमराह भारत में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah says Saliva ban made it difficult to maintain ball as sweat not effective 
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media

उन्होंने कहा कि गेंद से रिवर्स स्विंग पाने के लिए पसीना अच्छा विकल्प नहीं है, क्योंकि यह लार की तरह प्रभावी नहीं होता है। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण लार के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक दिन तीन विकेट पर 263 रन बनाए। कप्तान जो रूट 128 और रन बनाकर नाबाद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed