{"_id":"601d53d38ebc3ed1ae087abe","slug":"hero-motocorp-net-profit-hero-motocorp-quarterly-results-2021-hero-motocorp-declares-interim-dividend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी Hero MotoCorp की चांदी, शुद्ध लाभ 23 फीसदी बढ़ा, अंतरिम लाभांश का एलान","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी Hero MotoCorp की चांदी, शुद्ध लाभ 23 फीसदी बढ़ा, अंतरिम लाभांश का एलान
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 05 Feb 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Dr. Pawan Munjal Chairman and CEO of Hero MotoCorp with Actor Shah Rukh Khan at unveiling of company’s 100 millionth motorcycle
- फोटो : Hero MotoCorp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 दिसंबर 2020 को समाप्त तीसरी तिमाही में 13.7 प्रतिशत बढ़कर 1,029.17 करोड़ रुपये रहा। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 905.13 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
हीरो मोटोकॉर्प ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में परिचालन से आय बढ़कर 9,827.05 करोड़ रुपये हो गयी, जबकि 2019-20 की तीसरी तिमाही में यह 7,074.86 करोड़ रुपये थी।
3 of 5
Hero Motocorp Plant
- फोटो : For Reference Only
इस दौरान एकल आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ साल भर पहले के 880.41 करोड़ रुपये से 23.17 प्रतिशत बढ़कर 1.084.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान एकल आधार पर परिचालन से राजस्व बढ़कर 9,775.77 करोड़ रुपये हो गया, जो 6,996.73 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Hero motocorp
- फोटो : Hero motocorp
हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) निरंजन गुप्ता ने कहा, ‘‘तीसरी तिमाही में हमारा प्रदर्शन चुनौतीपूर्ण और अस्थिर वातावरण के बावजूद कंपनी की परिचालन क्षमता व अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता को रेखांकित करता है।’’ कंपनी के निदेशक मंडल ने 65 रुपये प्रति शेयर (3,250 फीसदी) के अंतरिम लाभांश की सिफारिश की।
विज्ञापन
5 of 5
Hero motocorp
इसके अलावा, 10 करोड़ दोपहिया वाहन का उत्पादन का स्तर प्राप्त करने को लेकर 100 करोड़ रुपये यानी पांच रुपये प्रति शेयर के विशेष अंतरिम लाभांश की भी सिफारिश की गयी है। इससे कुल अंतरिम लाभांश 70 रुपये प्रति शेयर हो गया। कंपनी ने 21 जनवरी 2021 को 10 करोड़ दोपहिया वाहन का उत्पादन करने के स्तर को पार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।