फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kings XI Punjab co-owner Preity Zinta says government should legalise betting in IPL

प्रीति जिंटा का बड़ा बयान, बोली- आईपीएल में सट्टेबाजी को वैध कर देना चाहिए

Mon, 08 Oct 2018 02:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
Kings XI Punjab co-owner Preity Zinta says government should legalise betting in IPL

आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालकिन प्रीति जिंटा ने भारत में सट्टेबाजी को वैध करने की मांग की है। बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस की माने तो सट्टेबाजी को वैध करने से सरकार को इस बड़े खेल आयोजन के इर्द-गिर्द होने वाले भ्रष्टाचार को रोकने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेत्री ने आगे कहा, सरकार के लिए इसे वैध करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि ऐसा करने से सरकार के लिए आमदनी का नया दरवाजा भी खुलेगा। इसके साथ ही अवैध सट्टेबाजी के मामलों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन


साल 2013 में हुए स्पॉट फिक्सिंग विवाद के घाव इतने गहरे हुए कि बीसीसीआई को अपने मूलभूत ढांचे में बदलाव करना पड़ा। कई बड़े खिलाड़ियों पर सट्टेबाजी में लिप्त होने के आरोप लगे थे। जिसमें एस श्रीसंत जैसे बड़े खिलाड़ी की गिरफ्तारी हुई थी। इसके साथ ही बिंदु दारा सिंह, राज कुंद्रा और चेन्नई सुपर किंग्स के गुरुनाथ मयप्पन का सट्टेबाजी में लिप्त पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिंटा से जब ये पूछा गया कि क्या उन्हें कभी किसी ने फिक्सिंग के लिए संपर्क किया है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, आपको लगता है कि कोई मेरे सामने ऐसा प्रस्ताव रखकर जीवित रहेगा। कम से कम मैं उसे सलाखों के पीछे तो पहुंचा दूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed