Ranji Trophy: नॉकआउट मैच में केएल राहुल का धमाका, दामाद के शतक पर जश्न में डूबे सुनील शेट्टी; Video वायरल
केएल राहुल ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सेमीफाइनल में उत्तराखंड के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शानदार शतक जड़कर फर्स्ट क्लास करियर का 25वां सैकड़ा पूरा किया और कर्नाटक को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनकी इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर जश्न छा गया, जबकि उनके ससुर सुनील शेट्टी भी खुशी से झूमते नजर आए।
विस्तार
राहुल ने कप्तान मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत संभलकर की। हालांकि नौवें ओवर में आदित्य रावत ने मयंक (5 रन) को आउट कर कर्नाटक को झटका दिया। इसके बाद राहुल ने मोर्चा संभाला और देवदत्त पडिक्कल के साथ दोहरी शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पहले सत्र में संयम से खेलने के बाद दूसरे सत्र में राहुल ने आक्रामक रुख अपनाया और 153 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह इस सीजन के नॉकआउट मुकाबलों में उनका लगातार दूसरा शतक है।
यह राहुल के फर्स्ट क्लास करियर का 25वां शतक है। इससे पहले क्वार्टरफाइनल में मुंबई के खिलाफ उन्होंने 130 रन की पारी खेली थी। 119वें फर्स्ट क्लास मैच में राहुल ने 8,880 से ज्यादा रन बना लिए हैं। उनका औसत 44 से अधिक है, जिसमें 41 अर्धशतक और 25 शतक शामिल हैं।
राहुल की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल है। उनके ससुर और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी भी दामाद के शतक पर खुशी से झूमते नजर आए, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में 67 मैचों में 4,053 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। इनमें से 10 शतक बतौर ओपनर आए हैं। भारत के लिए टेस्ट में ओपनर के रूप में उनसे ज्यादा शतक सिर्फ सुनील गावस्कर (33), वीरेंद्र सहवाग (22) और मुरली विजय (12) ने लगाए हैं।
Back-to-back 💯s
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 15, 2026
🎥 Watch the moment KL Rahul brought up his 2️⃣5️⃣th First Class century!
Updates ▶️ https://t.co/SztwjvwUiI@IDFCFIRSTBank | @klrahul pic.twitter.com/QS963JMU0e