सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KL Rahul, Devdutt Padikkal and Prasidh Krishna named in Karnataka's Vijay Hazare Trophy squad

Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी के लिए कर्नाटक की टीम घोषित, केएल राहुल-पडिक्कल और प्रसिद्ध शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 18 Dec 2025 09:21 AM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में खिलाड़ियों को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के निर्देश दिए थे। अब केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा और देवदत्त पडिक्कल को कर्नाटक टीम में शामिल किया गया है।

KL Rahul, Devdutt Padikkal and Prasidh Krishna named in Karnataka's Vijay Hazare Trophy squad
केएल राहुल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक ने विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट के लिए टीम घोषित कर दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की नीति के तहत केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और प्रसिद्ध कृष्णा को इस टूर्नामेंट के लिए कर्नाटक टीम में जगह मिली है। बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेटरों को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने का निर्देश दिया है।
Trending Videos


मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में उतरेगी टीम 
कर्नाटक को ग्रुप ए में झारखंड, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, त्रिपुरा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ रखा गया है। टीम अपने लीग मैच अहमदाबाद में खेलेगी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नॉकआउट में टीम के नहीं पहुंचने के बावजूद मयंक अग्रवाल को कप्तान बनाए रखा गया है। करुण नायर उपकप्तान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय हजारे ट्रॉफी के लिए कर्नाटक की टीम:
मयंक अग्रवाल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर, आर स्मरण, केएल श्रीजीत, अभिनव मनोहर, श्रेयस गोपाल, वैशाख विजयकुमार, एल मनवंत कुमार, श्रीशा एस अचार, अभिलाष शेट्टी, बीआर शरत, हर्षित धरमानी, ध्रुव प्रभाकर, केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed