{"_id":"6836e313655bb6f07101a72a","slug":"lsg-vs-rcb-tom-moody-impressed-by-jitesh-sharmas-knock-said-this-is-the-best-innings-of-ipl-2025-2025-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LSG vs RCB: 'यह आईपीएल 2025 की सर्वश्रेष्ठ पारी', जितेश शर्मा के प्रदर्शन से प्रभावित हुए टॉम मूडी, कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LSG vs RCB: 'यह आईपीएल 2025 की सर्वश्रेष्ठ पारी', जितेश शर्मा के प्रदर्शन से प्रभावित हुए टॉम मूडी, कही ये बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 28 May 2025 03:49 PM IST
सार
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए लीग चरण के आखिरी मुकाबले में आरसीबी के कार्यवाहक कप्तान जितेश ने 33 गेंदों पर नाबाद 85 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उनकी इस पारी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी को प्रभावित किया।
विज्ञापन
1 of 4
जितेश शर्मा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा ने मंगलवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अर्धशतकीय पारी के साथ टीम को न सिर्फ जीत दिलाई, बल्कि क्वालिफायर-1 में भी पहुंचा दिया। उनकी इस पारी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी को प्रभावित किया।
2 of 4
जितेश शर्मा
- फोटो : ANI
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए लीग चरण के आखिरी मुकाबले में आरसीबी के कार्यवाहक कप्तान जितेश ने 33 गेंदों पर नाबाद 85 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। मूडी ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, 'मेरे लिए यह पारी आईपीएल के वर्तमान सत्र की सर्वश्रेष्ठ पारी है। हमने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों की कुछ बेहतरीन पारियां देखी हैं, लेकिन यह पारी वाकई उल्लेखनीय है।'
3 of 4
ऋषभ पंत-जितेश शर्मा
- फोटो : ANI
प्लेयर ऑफ द मैच जितेश ने 33 गेंद की नाबाद पारी में आठ चौके और छह छक्के लगाए। उन्हें मयंक का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 23 गेंद पर नाबाद 41 रन की पारी में पांच चौके जड़े। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 45 गेंद में 107 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। मूडी ने आगे कहा, 'परिस्थितियां पूरी तरह से प्रतिकूल थी लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया और मैच का पासा पलट दिया। उन्होंने पूरी चतुराई से बल्लेबाजी की। वह जिस तरह से खेल रहे थे उसे देखकर लग रहा था कि वह इससे पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जितेश शर्मा
- फोटो : ANI
आरसीबी की पारी के 12वें ओवर में विराट कोहली (54) के आउट होने के बाद जितेश क्रीज पर आए थे। तब आरसीबी का स्कोर चार विकेट पर 123 रन था। जितेश ने मैदान पर आते ही हर गेंदबाज के खिलाफ सहजता से बड़े शॉट लगाए और टीम की जीत सुनिश्चित की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।