फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL: PBKS, RCB, GT और MI ने इससे पहले कब-कब प्लेऑफ में बनाई जगह? जानें किस स्थान पर रहते हुए किया था क्वालिफाई

Wed, 28 May 2025 01:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 28 May 2025 01:01 PM IST
सार

ये चारों टीमें इससे पहले भी प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं, लेकिन आरसीबी और पंजाब ने कभी खिताब नहीं जीता है। ये दोनों टीमें अपने पहले खिताब के लिए जोर आजमाइश लगाएंगी। वहीं, गुजरात ने 2022 में और मुंबई ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है।

विज्ञापन
IPL 2025: When did PBKS, RCB, GT and MI make it to the playoffs before? Know at which position they qualified
विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल - फोटो : ANI
loader
आईपीएल 2025 में लीग राउंड के 70 मैच पूरे हो चुके हैं। काफी जद्दोजहद के बाद चार टीमें तय हुईं। 58 मैचों तक प्लेऑफ में किसी का पहुंचना तय नहीं था, लेकिन इसके बाद 18 मई को डबल हेडर ने सारे समीकरण हल कर दिए। अब क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर के मुकाबले तय हो गए हैं। 29 मई को होने वाले पहले क्वालिफायर में अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें यानी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भिड़ेंगी।

वहीं, 30 मई को एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। ये चारों टीमें इससे पहले भी प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं, लेकिन आरसीबी और पंजाब ने कभी खिताब नहीं जीता है। ये दोनों टीमें अपने पहले खिताब के लिए जोर आजमाइश लगाएंगी। वहीं, गुजरात ने 2022 में और मुंबई ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है। आइए जानते हैं कि इससे पहले ये टीमें कब कब प्लेऑफ में पहुंची थीं और लीग राउंड में किस स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था...
IPL 2025: When did PBKS, RCB, GT and MI make it to the playoffs before? Know at which position they qualified
पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
1. पंजाब किंग्स
पंजाब की टीम सिर्फ तीसरी बार अंतिम-चार में जगह बना पाई है। इससे पहले टीम 2008 में और 2014 में प्लेऑफ में पहुंच पाई थी। 2008 में पंजाब की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी, वहीं 2014 में टीम ने पहला स्थान हासिल किया था। हालांकि, 2008 में पंजाब को सेमीफाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2014 में फाइनल में टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। अब 2025 में एक बार फिर पंजाब की टीम ने शीर्ष पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है। यह देखना होगा कि इस बार टीम अपने खिताबी सूखे को खत्म कर पाती है या नहीं। श्रेयस अय्यर इससे पहले केकेआर के साथ खिताब जीत चुके हैं। वह लगातार दूसरे साल खिताब जीतने को बेकरार होंगे।

पंजाब किंग्स का आईपीएल में साल के मुताबिक प्रदर्शन
साल प्रदर्शन लीग राउंड के बाद
अंक तालिका में स्थान
2008 सेमीफाइनल दूसरे
2009 लीग चरण 5वें
2010 लीग चरण 8वें
2011 लीग चरण 5वें
2012 लीग चरण छठे
2013 लीग चरण छठे
2014 उपविजेता पहले
2015 लीग चरण 8वें
2016 लीग चरण 8वें
2017 लीग चरण 5वें
2018 लीग चरण 7वें
2019 लीग चरण छठे
2020 लीग चरण छठे
2021 लीग चरण छठे
2022 लीग चरण छठे
2023 लीग चरण 8वें
2024 लीग चरण नौवें
2025 प्लेऑफ्स* पहले
IPL 2025: When did PBKS, RCB, GT and MI make it to the playoffs before? Know at which position they qualified
आरसीबी की टीम - फोटो : ANI
2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
आरसीबी की टीम 10वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है। इससे पहले टीम 2009, 2010, 2011, 2015, 2016, 2020, 2021, 2022 और 2024 में भी प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। 2009, 2011 और 2016 में टीम उपविजेता रही थी। 2011 में आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर और 2016 में दूसरे स्थान पर रही थी। 2009, 2015 और 2021 में टीम तीसरे स्थान पर, जबकि 2010, 2020, 2022 और 2024 में टीम ने चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। अब एक बार फिर टीम दूसरे स्थान पर रही है, ऐसे में वह अपने पिछले रिकॉर्ड में सुधार करना चाहेंगे। फाइनल में पहुंचने के साथ-साथ टीम पहली बार खिताब भी अपने नाम करना चाहेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आईपीएल में साल के मुताबिक प्रदर्शन
वर्ष प्रदर्शन लीग राउंड के बाद
अंक तालिका में स्थान
2008 लीग चरण 7वें
2009 उपविजेता तीसरे
2010 प्लेऑफ्स चौथे
2011 उपविजेता शीर्ष
2012 लीग चरण 5वें
2013 लीग चरण 5वें
2014 लीग चरण 7वें
2015 प्लेऑफ्स तीसरे
2016 उपविजेता दूसरे
2017 लीग चरण 8वें
2018 लीग चरण छठे
2019 लीग चरण 8वें
2020 प्लेऑफ्स चौथे
2021 प्लेऑफ्स तीसरे
2022 प्लेऑफ्स चौथे
2023 लीग चरण छठे
2024 प्लेऑफ्स चौथे
2025 प्लेऑफ्स* दूसरे
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: When did PBKS, RCB, GT and MI make it to the playoffs before? Know at which position they qualified
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI
3. गुजरात टाइटंस
गुजरात की टीम 2022 में अस्तित्व में आई थी। तब से लेकर अब तक चार सीजन में यह टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे कंसिस्टेंट टीम रही है। टीम 2022 में अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनी थी। इसके बाद 2023 में भी टीम फाइनल में पहुंची, लेकिन सीएसके के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों सीजन गुजरात की टीम ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था। इसके बाद 2024 में गुजरात की टीम लीग राउंड से ही बाहर हो गई। टीम तब आठवें स्थान पर रही थी। इस बार गुजरात की टीम ने तीसरे स्थान पर रहते हुए क्वालिफाई किया है। उनके सामने कठिन रास्ता है, लेकिन लीग स्टेज के दौरान अच्छा खेलने वाली यह टीम अपना दिन होने पर किसी को भी हरा सकती है।

गुजरात टाइटंस का आईपीएल में साल के मुताबिक प्रदर्शन
साल प्रदर्शन लीग राउंड के बाद
अंक तालिका में स्थान
2022 चैंपियन शीर्ष
2023 उपविजेता शीर्ष
2024 लीग चरण 8वें
2025 प्लेऑफ्स* तीसरे
विज्ञापन
IPL 2025: When did PBKS, RCB, GT and MI make it to the playoffs before? Know at which position they qualified
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
4. मुंबई इंडियंस
मुंबई की टीम पांच बार की चैंपियन है। उसने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। इन पांचों सीजन में टीम शीर्ष दो में रही थी। टीम ने अब तक तीसरे या चौथे स्थान पर रहते हुए कभी खिताब अपने नाम नहीं किया है। इस बार टीम इस कथन को भी झूठा साबित करने उतरेगी। मुंबई की टीम कुल मिलाकर 11 बार प्लेऑफ में पहुंची है। पांच चैंपियन बनने के सीजन के अलावा टीम 2010, 2011, 2012, 2014, 2023 और इस साल प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। हालांकि, इन सभी सीजन में टीम तीसरे या चौथे स्थान पर रही और फाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई की टीम छठी बार चैंपियन बनने उतरेगी।

मुंबई इंडियंस का आईपीएल में साल के मुताबिक प्रदर्शन
वर्ष प्रदर्शन लीग राउंड के बाद
अंक तालिका में स्थान
2008 लीग चरण 5वें
2009 लीग चरण 7वें
2010 उपविजेता पहले
2011 प्लेऑफ्स तीसरे
2012 प्लेऑफ्स तीसरे
2013 चैंपियन दूसरे
2014 प्लेऑफ्स चौथे
2015 चैंपियन दूसरे
2016 लीग चरण 5वें
2017 चैंपियन शीर्ष
2018 लीग चरण 5वें
2019 चैंपियन शीर्ष
2020 चैंपियन शीर्ष
2021 लीग चरण 5वें
2022 लीग चरण 10वें
2023 प्लेऑफ्स चौथे
2024 लीग चरण 10वें
2025 प्लेऑफ्स* चौथे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed