{"_id":"6a59fbbb9850528b7d08a2df","slug":"luke-ronchi-to-leave-new-zealand-batting-coaching-role-for-bbl-team-melbourne-renegades-2026-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"New Zealand Cricket: न्यूजीलैंड का बल्लेबाजी कोच पद छोड़ेंगे ल्यूक रोंची, बीबीएल की इस टीम से जुड़ेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
New Zealand Cricket: न्यूजीलैंड का बल्लेबाजी कोच पद छोड़ेंगे ल्यूक रोंची, बीबीएल की इस टीम से जुड़ेंगे
Fri, 17 Jul 2026 03:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 17 Jul 2026 03:24 PM IST
सार
ल्यूक रोंची ने न्यूजीलैंड क्रिकेट के बल्लेबाजी कोच पद छोड़ने का फैसला किया है। रोंची बिग बैश लीग की टीम मेलबर्न रेनेगेड्स से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
ल्यूक रोंची
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ल्यूक रोंची न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच के पद से इस्तीफा देंगे। वह बिग बैश लीग (बीबीएल) में मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम के नए मुख्य कोच बनेंगे। रोंची अक्तूबर में न्यूजीलैंड के भारत दौरे के दौरान टीम के साथ काम करना जारी रखेंगे और सीरीज खत्म होने के बाद मेलबर्न रेनेगेड्स से जुड़ेंगे। रोंची ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड, दोनों देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने साल 2020 में न्यूजीलैंड टीम के बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। उस समय पीटर फुल्टन के कैंटरबरी का मुख्य कोच बनने के बाद यह पद खाली हुआ था।
रोंची ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के साथ काम करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा रहा। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों तक खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के साथ काम करने का मौका मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उनका हमेशा यही लक्ष्य रहा कि टीम के बल्लेबाज इंटरनेशनल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि इस दौरान टीम के साथ कई यादगार पल बिताने का अवसर मिला, जिन्हें वह हमेशा याद रखेंगे।

रोंची का कैसा रहा कार्यकाल
रोंची के कार्यकाल में न्यूजीलैंड टीम ने कई बड़ी सफलताएं हासिल कीं। टीम ने 2021 में पहली बार आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का खिताब जीता। इसके अलावा 2021 और 2026 में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। न्यूजीलैंड ने 2024 में भारत को उसी के घर में 3-0 से टेस्ट सीरीज में हराया। टीम ने 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसी साल जनवरी में भारत के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर 2-1 से वनडे सीरीज जीती और जून में इंग्लैंड को उनकी ही धरती पर टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया।

टॉम लाथम ने की तारीफ
न्यूजीलैंड के टेस्ट कप्तान टॉम लाथम ने रोंची की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रोंची टीम के सबसे अहम सदस्यों में से एक रहे हैं। पहले खिलाड़ी के रूप में और बाद में कोच के तौर पर उन्होंने टीम के माहौल और संस्कृति को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। लाथम ने कहा कि रोंची की कोचिंग में कई खिलाड़ियों के खेल में सुधार आया। वह हमेशा टीम की सफलता के लिए पूरी मेहनत करते रहे और इसका असर मैदान पर साफ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि टीम रोंची को जरूर याद करेगी, लेकिन उनके नए सफर के लिए सभी खिलाड़ी उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।