{"_id":"6a5a04f38ea7b548a909f6a3","slug":"rohit-sharma-in-2027-odi-world-cup-bcci-plan-inside-story-reports-amid-rumours-ind-vs-eng-odi-2026-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BCCI: क्या रोहित शर्मा बीसीसीआई के फैसले से संतुष्ट नहीं? भविष्य की अटकलों के बीच सामने आई बड़ी जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI: क्या रोहित शर्मा बीसीसीआई के फैसले से संतुष्ट नहीं? भविष्य की अटकलों के बीच सामने आई बड़ी जानकारी
Fri, 17 Jul 2026 04:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 17 Jul 2026 04:03 PM IST
सार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के करियर को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच, यह भी खबर सामने आई है कि रोहित बीसीसीआई के फैसले से खुश नहीं हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट जगत में इस समय स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और चयन समिति अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए नई रणनीति तैयार कर रही है। 2027 के अंत में होने वाले इस विश्व कप तक रोहित की उम्र 40 वर्ष से अधिक हो जाएगी। उनका हालिया फॉर्म ठीक नहीं रहा है और फॉर्म में चल रहे युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
लॉर्ड्स में आखिरी बार खेलते दिखेंगे रोहित?
इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय करियर अब अंतिम दौर में पहुंचता दिख रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। भारतीय चयन समिति मौजूदा इंग्लैंड दौरे के बाद उन्हें वनडे टीम में आगे मौका देने के पक्ष में नहीं दिख रही है, जिसका मतलब है कि वह अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की योजनाओं का हिस्सा नहीं होंगे।

बीसीसीआई के फैसले से खुश नहीं थे रोहित
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा ने बीसीसीआई अधिकारियों से मुलाकात की थी। दावा किया गया है कि बोर्ड के फैसले से पूर्व भारतीय कप्तान खुश नहीं थे। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि चयन समिति ने रोहित को साफ तौर पर बता दिया है कि वे इस वनडे सीरीज के बाद अब उनसे आगे का सोच रहे हैं। चयनकर्ताओं ने पिछले हफ्ते कोच गौतम गंभीर की मौजूदगी में रोहित शर्मा से इस विषय पर बातचीत की थी। चयन समिति का पूरा ध्यान 2027 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए यशस्वी जायसवाल जैसे युवाओं को अधिक से अधिक मौका देने पर है।
बीसीसीआई सूत्र ने कहा, चयनकर्ताओं ने यह तय कर लिया है कि इसके बाद वे वनडे में रोहित शर्मा का चयन नहीं करेंगे। यदि वे सम्मानपूर्वक संन्यास लेना चाहते हैं या तुरंत संन्यास न लेने का फैसला करते हैं, तो यह पूरी तरह से उनका व्यक्तिगत निर्णय होगा। हालांकि, संदेश स्पष्ट है कि रविवार को लॉर्ड्स में होने वाले मैच के बाद चयनकर्ता उन्हें वनडे टीम में नहीं चुनेंगे।

रोहित के हालिया प्रदर्शन पर सवाल
- रोहित शर्मा का हालिया वनडे प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है।
- पिछले आठ वनडे मैचों में उन्होंने 241 रन बनाए हैं।
- इस दौरान उनका औसत 30.1 और स्ट्राइक रेट 88.6 रहा है, जबकि उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है।
- कार्डिफ वनडे में भी वह लय के लिए संघर्ष करते दिखे और 47 गेंदों में 26 रन बनाकर विल जैक्स का शिकार बने।
रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
शानदार रहा है रोहित का सफर
इससे पहले, सात मई 2025 को रोहित शर्मा ने भारत के इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद शुभमन गिल को टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया था। रोहित भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे विस्फोटक और भरोसेमंद सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने अब तक 286 वनडे मैच खेले हैं और कुल 11731 रन बनाए हैं। रोहित ने 56 वनडे मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और बेहतरीन नेतृत्व में भारत 2023 विश्व कप के फाइनल तक पहुंचा था। इसके अलावा, उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जिताया था।