फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs ENG: Virat Kohli Breaks Multiple Records with 65-Run Knock 2nd ODI Against England in Cardiff

IND vs ENG: विराट कोहली ने दूसरे वनडे में कौन से रिकॉर्ड तोड़े? द्रविड़-सचिन से लेकर संगकारा तक को छोड़ा पीछे

Fri, 17 Jul 2026 02:08 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्डिफ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्डिफ Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 17 Jul 2026 02:08 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के दूसरे वनडे में विराट कोहली ने 65 रन की पारी खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। सेना देशों के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक से लेकर विरोधी टीम के घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने तक कई उपलब्धियां हासिल कीं।

विज्ञापन
IND vs ENG: Virat Kohli Breaks Multiple Records with 65-Run Knock 2nd ODI Against England in Cardiff
विराट कोहली - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में विराट कोहली ने 65 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक नहीं, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। कोहली ने सेना देशों के खिलाफ अर्धशतकों से लेकर विरोधी टीम के घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने तक कई उपलब्धियां हासिल कीं।

विज्ञापन


सेना देशों के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले भारतीय कैसे बने?
विराट कोहली सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने 66 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 65 रन बनाए। यह सेना देशों के खिलाफ उनका 30वां अर्धशतक रहा। भारतीय खिलाड़ियों की इस सूची में राहुल द्रविड़ 29 अर्धशतकों के साथ दूसरे और सचिन तेंदुलकर 25 अर्धशतकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन

IND vs ENG: Virat Kohli Breaks Multiple Records with 65-Run Knock 2nd ODI Against England in Cardiff
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विरोधी टीम के घरेलू मैदान पर किस रिकॉर्ड में पहुंचे नंबर-1?
विराट कोहली विरोधी टीम के घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया। कोहली के नाम अब विरोधी टीम के घरेलू मैदान पर 5,538 रन हो गए हैं। वहीं, कुमार संगकारा 5,518 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। रिकी पोंटिंग (5,090) तीसरे और सचिन तेंदुलकर (5,065) चौथे स्थान पर हैं।

विदेशी धरती पर कौन-सी बड़ी उपलब्धि हासिल की?
इस पारी के साथ विराट कोहली ने विदेशी धरती पर वनडे क्रिकेट में अपने 8,000 रन भी पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में सचिन तेंदुलकर (11,450) पहले और सौरव गांगुली (8,111) दूसरे स्थान पर हैं।

IND vs ENG: Virat Kohli Breaks Multiple Records with 65-Run Knock 2nd ODI Against England in Cardiff
विराट कोहली - फोटो : BCCI
इंग्लैंड के खिलाफ भी बनाया नया रिकॉर्ड
विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50 या उससे अधिक स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 33वीं बार यह उपलब्धि हासिल की। इस सूची में सचिन तेंदुलकर 32, राहुल द्रविड़ 26, महेंद्र सिंह धोनी 24 और सुनील गावस्कर 23 बार 50+ स्कोर बना चुके हैं।

मैच में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 44 ओवर में 233 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 65 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में इंग्लैंड ने 44.1 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जो रूट की शानदार नाबाद 99 रन की पारी के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारत को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। अब सीरीज का फैसला रविवार को लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम मुकाबले में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed