फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Mohammad Nawaz Suspended for Doping: Pakistan All-rounder Fails ICC Drug Test During T20 World Cup

डोपिंग में फंसा पाकिस्तान का यह स्टार ऑलराउंडर: कोच हेसन ने बताया था टीम का बेस्ट स्पिनर; ICC ने की कार्रवाई

Fri, 17 Jul 2026 04:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 17 Jul 2026 04:23 PM IST
सार

पाकिस्तान के स्पिन ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज को आईसीसी ने डोप टेस्ट में फेल होने पर तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। हालांकि, नशा मुक्ति कार्यक्रम पूरा करने पर यह सजा घटकर एक महीने की रह जाएगी। नवाज के शरीर में कार्बॉक्सी-टीएचसी पाया गया, जो गांजे के सेवन के बाद बनने वाला निष्क्रिय मेटाबोलाइट है। आईसीसी ने स्पष्ट किया कि यह पदार्थ खेल प्रदर्शन बढ़ाने से जुड़ा नहीं था।

विज्ञापन
Mohammad Nawaz Suspended for Doping: Pakistan All-rounder Fails ICC Drug Test During T20 World Cup
नवाज और सलमान आगा - फोटो : IANS

विस्तार

पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज को आईसीसी एंटी-डोपिंग कोड का उल्लंघन करने के मामले में तीन महीने की अयोग्यता स्वीकार करनी पड़ी है। हालांकि, यदि वह निर्धारित 'सब्सटेंस ऑफ अब्यूज ट्रीटमेंट प्रोग्राम' सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं, तो उनकी सजा एक महीने तक कम हो सकती है।
विज्ञापन

 32 वर्षीय नवाज का डोप टेस्ट सात फरवरी 2026 को श्रीलंका के कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप मैच के बाद लिया गया था। जांच में उनके नमूने में कार्बोक्सी-टीएचसी नामक प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया, जिसे आईसीसी एंटी-डोपिंग नियमों के तहत 'सब्सटेंस ऑफ अब्यूज' की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद नवाज ने आरोप स्वीकार करते हुए बताया कि संबंधित पदार्थ का सेवन प्रतियोगिता के बाहर किया गया था और इसका उद्देश्य खेल प्रदर्शन में किसी प्रकार का लाभ हासिल करना नहीं था। आईसीसी ने इस स्पष्टीकरण को स्वीकार करते हुए उन्हें तीन महीने की अयोग्यता की सजा सुनाई, जिसे 1 मई 2026 से प्रभावी माना गया है। इसी दिन से उन्होंने स्वैच्छिक अस्थायी निलंबन स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन

आईसीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि नवाज पहले ही करीब ढाई महीने का निलंबन पूरा कर चुके हैं। आरोप स्वीकार करने और उपचार कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति देने के बाद उनका अस्थायी निलंबन हटा लिया गया है। यदि वह उपचार कार्यक्रम आईसीसी की संतुष्टि के अनुसार पूरा कर लेते हैं, तो उन्हें शेष अयोग्यता अवधि पूरी नहीं करनी पड़ेगी। 

डोपिंग नियमों के तहत आईसीसी ने सात फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले और उसके बाद एक मई 2026 तक खेले गए सभी मैचों में मोहम्मद नवाज के व्यक्तिगत रिकॉर्ड और परिणामों को भी अमान्य घोषित कर दिया है। यह फैसला आईसीसी की एंटी-डोपिंग नीति के अनुरूप लिया गया है। नवाज पाकिस्तान की तरफ से छह टेस्ट, 44 वनडे और 98 टी20 खेल चुके हैं। टेस्ट में 144 रन और 16 विकेट, वनडे में 538 रन और 49 विकेट, और टी20 में 911 रन और 101 विकेट उनके नाम दर्ज है।

क्या है कारबॉक्सी-टीएचसी?
कारबॉक्सी-टीएचसी खुद कोई सक्रिय नशीला पदार्थ नहीं है। यह कैनाबिस (गांजा) के सेवन के बाद लीवर में बनने वाला निष्क्रिय रासायनिक अवशेष है। विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी (WADA) और आईसीसी के नियमों के तहत यह प्रतिबंधित पदार्थों की श्रेणी में आता है। हालांकि, यदि खिलाड़ी यह साबित कर दे कि इसका सेवन खेल प्रदर्शन बढ़ाने के लिए नहीं किया गया था, तो उसे रिहैब कार्यक्रम के जरिए कम सजा का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed