{"_id":"5a6333b14f1c1b8a268b5609","slug":"mark-boucher-statement-on-team-india-and-virat-kohli-before-third-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"द. अफ्रीका के इस महान खिलाड़ी ने गिनवाई टीम इंडिया की एक-एक गलती, कोहली की भी लगाई क्लास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
द. अफ्रीका के इस महान खिलाड़ी ने गिनवाई टीम इंडिया की एक-एक गलती, कोहली की भी लगाई क्लास
Sun, 21 Jan 2018 08:44 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 21 Jan 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
MARK BOUCHER
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वॉन्डरर्स टेस्ट से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज मार्क बाउचर ने टीम इंडिया को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम इंडिया के ओवर कॉन्फिडेंस, अजिंक्य रहाणे की गैर-मौजूदगी और विराट कोहली की बल्लेबाजी व कप्तानी को लेकर कमेंट किए। बता दें कि 41 वर्ष के बाउचर अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में सटम्प्स के पीछे 999 खिलाड़ियों को शिकार बना चुके हैं। आंख पर चोट लगने की वजह से उनका करियर खत्म हो गया था।
2 of 5
MARK BOUCHER
मार्क बाउचर ने कहा, 'टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप बेशक काफी मजबूत है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी द. अफ्रीका के मैदान से मेल नहीं खाती। भारतीय टीम का कोई भी बल्लेबाज अफ्रीकी पिचों के बाउंस और हलचल से वाकिफ नहीं है। इस वजह से टीम का हर एक बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने से जूझ रहा है।'
3 of 5
MARK BOUCHER
इसके अलावा बाउचर ने कहा कि द. अफ्रीका के सभी तेज गेंदबाज लंबे कद के हैं, जो पिच पर आसानी से गेंद को बाउंस करने की क्षमता रखते हैं। वहीं, मेहमान टीम के पास लंबे कद के केवल दो गेंदबाज हैं, जिनका सामना करने में अफ्रीकी बल्लेबाजों को खास परेशानी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
MARK BOUCHER
विराट कोहली की कप्तानी पर ताना जड़ते हुए बाउचर ने कहा कि मेहमान टीम के कप्तान अफ्रीकी पिचों को समझे बिना ही अपनी ताकत झोंक रहे हैं, जिसका पूरा फायदा अफ्रीकी टीम को मिला है। पिछले दोनों मैचों में विराट ने अफ्रीकी प्लेयर्स को स्लिप पर आउट करने का असफल प्रयास किया है। शायद उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं कि अफ्रीकी पिचों पर बल्ले का किनारा लगने के बाद गेंद बहुत तेज आती है। उनकी यह रणनीति भारत की स्लो पिचों पर तो काम कर सकती है, लेकिन द. अफ्रीका की फर्राटा पिचों पर नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
MARK BOUCHER
इसके अलावा टीम इंडिया के वाइस कैप्टन अजिंक्य रहाणे को टीम में शामिल न किए जाने को लेकर भी बाउचर ने अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि अजिंक्य रहाणे को अफ्रीकी पिचों का अच्छा अनुभव है, इसलिए कप्तान विराट कोहली ने उन्हें बाहर बैठाकर बहुत बड़ी गलती की है। पिछली बार द. अफ्रीका के दौरे पर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया था। बाउचर चाहते हैं कि अगले मैच में अजिंक्य रहाणे को टीम में शामिल किया जाए ताकि दोनों टीमों के बीच एक अच्छा मुकाबला देखने को मिल सके।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।