Dhoni-Gambhir: धोनी और गंभीर का दिखा दोस्ताना अंदाज, एक विवाह समारोह में आए नजर; फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
गुजरात सरकार में मंत्री हर्ष सांघवी के भाई उत्कर्ष सांघवी की शादी के दौरान भारतीय टीम के दो पुराने साथी धोनी और गंभीर एक साथ नजर आए।

विस्तार

गंभीर भी ग्रे पार्टी शर्ट में नजर आए। वह हाल ही में उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने भी गए थे। पिछले कुछ वर्षों में गंभीर और धोनी के बीच मैदान के बाहर दोस्ताना संबंध रहे हैं, भले ही सोशल मीडिया पर उनके बीच मतभेद की खबरें लगातार आती रही हों। गंभीर ने खुद ऐसी अटकलों को खारिज किया है और पूर्व भारतीय कप्तान के प्रति अपने सम्मान पर जोर दिया है।
PICTURE OF THE DAY. ❤️
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 16, 2025
- Gautam Gambhir with MS Dhoni during a wedding event. [HouseOfEvents] pic.twitter.com/5tO7cLr8Br
Rohit Sharma with Hitesh Sanghvi's family during wedding event.❤️ pic.twitter.com/39cTPtoxAz
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) August 16, 2025
भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे के बाद ब्रेक पर चल रही है और अब वह एशिया कप की तैयारियों में जुट गई है। एशिया कप का आयोजन नौ सितंबर से यूएई में होना है। दूसरी तरफ, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद धोनी आईपीएल में खेलते हैं। उन्होंने हाल ही में इस टूर्नामेंट से संन्यास पर भी चुप्पी तोड़ी थी और बताया था कि अभी उन्होंने अगले सीजन में खेलने या नहीं खेलने पर कोई फैसला नहीं लिया है।