स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:47 AM IST
सार
धोनी को क्रिकेट की दुनिया में किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है और वह अपने अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल दिनों में मैदान पर अपने शांत और शानदार कप्तानी कौशल के लिए प्रसिद्ध हैं। सात जुलाई, 2025 को वह 44 वर्ष के हो गए।
विज्ञापन
1 of 7
धोनी
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत के महान क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। आईसीसी के सीमित ओवर के क्रिकेट टूर्नामेंट की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान धोनी ने अपना 44वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं। उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के अपने साथियों के साथ जन्मदिन मनाया और केक काटा।
2 of 7
केक खिलाते धोनी
- फोटो : instagram
इस दौरान माही बेहद खुश नजर आए। भारत के महानतम कप्तानों में शुमार धोनी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी बधाई दी है। बीसीसीआई ने विश करते हुए लिखा, 'टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी...धोनी को हैप्पी बर्थडे। भारत के पूर्व कप्तान और इस खेल को खेलने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक।'
धोनी को क्रिकेट की दुनिया में किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है और वह अपने अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल दिनों में मैदान पर अपने शांत और शानदार कप्तानी कौशल के लिए प्रसिद्ध हैं। 15 अगस्त, 2020 को, धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। धोनी के नेतृत्व में भारत ने सभी प्रारूपों में शीर्ष पर रही थी। उनकी कप्तानी में भारत दिसंबर 2009 से 18 महीनों के लिए टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर रहा था। टीम ने 2011 में 50 ओवर का विश्व कप और 2007 में उनकी कप्तानी में टी20 विश्व खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
धोनी का सफर सबसे प्रेरणादायक कहानियों में से एक
4 of 7
धोनी और रोहित
- फोटो : IPL/BCCI
धोनी का क्रिकेट के इतिहास में सबसे प्रेरणादायक यात्राओं में से एक रहा है। रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर के रूप में काम करने के बाद वह भारत के सबसे बड़े ट्रॉफी कलेक्टर भी बन गए और टीम की कप्तानी करते हुए आईसीसी टी20 विश्व कप 2007, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2011 और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2013 में टीम की कप्तानी की। उन्होंने 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और एक पावर हिटर के रूप में खुद का नाम बनाया। हालांकि, समय के साथ एक फिनिशर के रूप में खुद को ढाला। वह समय पर आक्रामक बल्लेबाजी करने के साथ-साथ परिस्थिति के मुताबिक खुद को ढालने में माहिर थे।
विज्ञापन
धोनी का अंतरराष्ट्रीय करियर
5 of 7
विराट कोहली, रोहित शर्मा और धोनी
- फोटो : ANI
चेन्नई सुपर किंग्स में 'थाला' के रूप में जाने जाने वाले धोनी ने भारत के लिए 98 टी20 खेले, जिसमें 126.13 के स्ट्राइक रेट से 37.60 की औसत से 1,617 रन बनाए। उनके नाम इस प्रारूप में दो अर्धशतक हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 56 रन है। टेस्ट की बात करें तो धोनी ने 90 मैच खेले, जिसमें 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए। उन्होंने 224 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ छह शतक और 33 अर्धशतक बनाए। वह टेस्ट में भारत के लिए 14वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। एक कप्तान के रूप में उन्होंने 60 टेस्ट मैचों में भारत का नेतृत्व किया, जिसमें से उन्होंने 27 मैच जीते, 18 हारे और 15 ड्रॉ रहे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।