फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे एमएस धोनी, आम्रपाली ग्रुप से मांगे 40 करोड़ रुपये बकाया

Wed, 27 Mar 2019 08:33 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 27 Mar 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
MS dhoni moves to supreme court and plea against amrapali group
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा टीम के अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। जहां उन्होंने आम्रपाली ग्रुप से अपनी ब्रैंडिंग और मार्केटिंग के एवज में 40 करोड़ रुपये की बकाया राशि भुगतान करने की बात कही है। इसे आम्रपाली ग्रुप की एक और बड़ी मुश्किल के तौर पर देखा जा रहा है। हजारों ठगे हुए खरीददारों के बाद अब माही ने भी अपने बकाया भुगतान की मांग के लिए सर्वोच्च न्यायालय से दखल की मांग की है।

MS dhoni moves to supreme court and plea against amrapali group
एमएस धोनी

आखिर क्या है पूरा मामला?

2009 में धोनी ने आम्रपाली ग्रुप से कई समझौते किए और कंपनी के ब्रैंड एम्बेसडर बने। वह इस समूह के साथ छह साल तक जुड़े रहे, लेकिन साल 2016 में जब कंपनी पर खरीददारों को ठगने का आरोप लगा, तब उन्होंने आम्रपाली ग्रुप से खुद को अलग कर लिया। 

MS dhoni moves to supreme court and plea against amrapali group

धोनी की पत्नी भी समूह के चैरिटी कार्यक्रम से जुडी थीं। आम्रपाली समूह पर शिकंजा कसते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 28 फरवरी को इसके सीएमडी अनिल शर्मा और दो डायरेक्टर्स शिव प्रिय और अजय कुमार को पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
MS dhoni moves to supreme court and plea against amrapali group

धोनी की ओर से क्या कहा गया?

इस कंपनी के कई एड में दिखने वाले धोनी ने कोर्ट से कहा कि आम्रपाली समूह ने उनके साथ कई समझौते किए, लेकिन उनकी सेवाओं के लिए भुगतान नहीं किया। आम्रपाली समूह पर 38.95 करोड़ रुपये बकाया हैं, जिसमें से 22.53 करोड़ रुपये मूलधन हैं और 16.42 करोड़ रुपये ब्याज होगा, जिसकी गणना 18 फीसदी वार्षिक साधारण ब्याज के साथ की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed