फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2019: धोनी के इन पांच धुरंधरों ने मिलकर किया कोटला फतह, बने जीत के हीरो

Wed, 27 Mar 2019 07:45 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 27 Mar 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Five heroes of chennai super kings to win over delhi capitals
चेन्नई - फोटो : pti

चेन्नई ने मंगलवार को इंडियन टी-20 लीग के पांचवें मुकाबले में दिल्ली को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 4 विकेट खोकर 2 गेंदें शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर गई। आइए जानते हैं चेन्नई की इस रोमांचक जीत के कौन रहे पांच हीरो?


 

IPL 2019: Five heroes of chennai super kings to win over delhi capitals
शेन वॉटसन - फोटो : file photo

शेन वॉटसन

चेन्नई की तरफ से सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 44 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 169.23 का था।

IPL 2019: Five heroes of chennai super kings to win over delhi capitals
suresh raina - फोटो : file photo

सुरेश रैना

रायुडू और वॉटसन के आउट होने के बाद सुरेश रैना ने केदार जाधव के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। मगर 10.2 ओवर में अमित मिश्रा ने उन्हें विकेट के पीछ पंत के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 16 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। रैना ने जाधव के साथ मिलकर 52 रन की अर्धशतकीय साझेदारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: Five heroes of chennai super kings to win over delhi capitals
kedar jadhav - फोटो : file photo

केदार जाधव

रैना के आउट होने के बाद ऑलराउंडर केदार जाधव ने कप्तान एमएस धोनी के साथ मिलकर पारी को संभाला। उन्होंने आखिरी ओवर (19.1) में रबाडा की पहली गेंद पर आउट हो गए। चौथे विकेट के लिए उन्होंने धोनी के साथ मिलकर 25 रनों की साझेदारी की।

विज्ञापन
IPL 2019: Five heroes of chennai super kings to win over delhi capitals
ड्वेन ब्रावो - फोटो : File photo

ड्वेन ब्रावो

अपने दम पर मैच का रुख पलटने वाले ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने आज के मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने शिखर धवन(51), ऋषभ पंत (25) और कॉलिन इनग्राम (2) को अपना शिकार बनाया। इतना ही नहीं आखिरी ओवर में एक पल जब मैच फंसता नजर आ रहा था, तब पांचवीं गेंद पर चौका जमाकर चेन्नई की जीत सुनिश्चित करने वाले ड्वेन ब्रावो ही थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed