{"_id":"685a359cba4f889865048111","slug":"mumbai-cricket-association-breaks-silence-on-prithvi-shaw-request-to-leave-ranji-trophy-team-noc-2025-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prithvi Shaw: अब मुंबई नहीं, किसी दूसरी टीम से खेलेंगे पृथ्वी शॉ; MCA ने अनापत्ति प्रमाण पत्र देकर कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Prithvi Shaw: अब मुंबई नहीं, किसी दूसरी टीम से खेलेंगे पृथ्वी शॉ; MCA ने अनापत्ति प्रमाण पत्र देकर कही यह बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:01 AM IST
सार
पृथ्वी पिछले कुछ समय से लाल गेंद की टीम से बाहर हैं पर उन्होंने सफेद गेंद (सीमित ओवर) की क्रिकेट खेली है। हालांकि, उनके मैदान के बाहर के अनुशासनात्मक मुद्दों ने उनके प्रदर्शन से अधिक सुर्खियां बटोरी हैं।
विज्ञापन
1 of 7
पृथ्वी शॉ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टीम से बाहर चल रहे 25 वर्षीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अन्य राज्य संघ से खेलने के लिए मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल गया है। पृथ्वी ने एमसीए से एनओसी मांगा था ताकि एक क्रिकेटर के रूप में प्रगति और विकास के लिए नई घरेलू टीम से अनुबंध कर सकें।
2 of 7
पृथ्वी शॉ
- फोटो : PTI
एमसीए की ओर से आई प्रतिक्रिया
एमसीए के सचिव अभय हडाप ने इस मामले पर कहा कि राज्य संघ पृथ्वी के वर्षों तक दिए योगदान को सराहता है। उन्होंने कहा, 'पृथ्वी शॉ एक असाधारण प्रतिभा हैं और उन्होंने मुंबई क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।'
3 of 7
पृथ्वी शॉ
- फोटो : PTI
अनुशासनहीनता का लगा आरोप
पृथ्वी पिछले कुछ समय से लाल गेंद की टीम से बाहर हैं पर उन्होंने सफेद गेंद (सीमित ओवर) की क्रिकेट खेली है। हालांकि, उनके मैदान के बाहर के अनुशासनात्मक मुद्दों ने उनके प्रदर्शन से अधिक सुर्खियां बटोरी हैं। पृथ्वी ने कहा कि वह मुंबई टीम में बिताए समय के लिए आभारी हैं लेकिन अब आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने 2017 में मुंबई के लिए डेब्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पृथ्वी शॉ
- फोटो : IPL/BCCI
पिछले साल मुंबई टीम से कर दिया गया था बाहर
पृथ्वी को पिछले वर्ष खराब फिटनेस और अनुशासन की कमी के कारण मुंबई रणजी टीम से बाहर कर दिया गया था। पृथ्वी ने आखिरी बार मुंबई के लिए मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के फाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ खेला था। पृथ्वी की फिटनेस और अनुशासन की न केवल प्रशासकों ने आलोचना की थी बल्कि मुंबई को मुश्ताक ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान श्रेयस भी नाखुश दिखे।
विज्ञापन
5 of 7
पृथ्वी शॉ
- फोटो : ANI
पृथ्वी ने एमसीए को दिया धन्यवाद
इससे पहले 25 वर्षीय पृथ्वी ने एमसीए को भेजे पत्र में कहा था कि वह मुंबई टीम में बिताए समय के लिए आभारी हैं, लेकिन अब आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने 2017 में मुंबई के लिए डेब्यू किया था। पृथ्वी ने कहा, मैं इस अवसर पर एमसीए को ईमानदारी से धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने संघ का प्रतिनिधित्व करने के दौरान मुझे बहुमूल्य अवसर और अटूट समर्थन दिया।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।