{"_id":"5af8b5364f1c1bda408b5202","slug":"mumbai-indians-vs-rajasthan-royals-ipl-2018-47th-match-five-heroes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MIvRR: इन 5 खिलाड़ियों ने राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें रखीं जिंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MIvRR: इन 5 खिलाड़ियों ने राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें रखीं जिंदा
Mon, 14 May 2018 03:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 14 May 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
rajasthan royals
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजस्थान रॉयल्स ने सुपरसंडे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल 2018 के 47वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट खोकर 12 गेंद शेष रहते ही लक्षय हासिल कर लिया। आइये जानते हैं मुंबई पर राजस्थान की इस जीत के 5 हीरो कौन रहेः-
जोस बटलर
2 of 6
jos buttler
जोस बटलर ने इस मुकाबले में अपने बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 53 गेंदों में 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 94 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें बेहतरीन पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
अजिंक्य रहाणे
3 of 6
ajinkya rahane
डार्सी आउट होने के बाद यहां से बटलर और रहाणे की जोड़ी ने राजस्थान की पारी को संभाला। लेकिन 14वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या ने राजस्थान को दूसरा झटका दिया। पांड्या ने अंजिक्य रहाणे (37) को कैच आउट कराया। दूसरे विकेट के लिए बटलर और रहाणे के बीच 95 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर
4 of 6
जोफ्रा आर्चर
- फोटो : ipl
जोफ्रा आर्चर ने इस मैच में बेहद किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 16 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्होंने सलामी बल्लेबाज सुर्यकुमार यादव (38) और कप्तान रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
संजू सैमसन
5 of 6
Sanju Samson
इस मुकाबले में संजू सैमसन ने जोस बटलर का साथ देते हुए 14 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से शानदार 26 रन बनाए। 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हार्दिक पांड्या ने संजू सैमसन (26) को कैच आउट कराकर चलता किया। तीसरे विकेट के लिए सैमसन और बटलर के बीच 61 रन की साझेदारी हुई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।