फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

100वें टेस्ट में शतक जड़ने वाले रूट को इस दिग्गज ने बताया महान, बोले- कुछ लोगों का शक दूर हुआ

Fri, 05 Feb 2021 10:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 05 Feb 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Nasser Hussain says joe Root proves he belongs in same league as Kohli, Williamson and Smith
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने मौजूदा कप्तान जो रूट ने लगातार टेस्ट में तीन शतक जड़कर साबित कर दिया कि वह विराट कोहली, केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ के साथ 'फैब फोर' में शामिल हैं।


 

Nasser Hussain says joe Root proves he belongs in same league as Kohli, Williamson and Smith

हुसैन ने 'स्काई स्पोर्ट्स' में अपने कॉलम में लिखा, 'यह तय हो गया कि जो रूट ने अपने 100वें टेस्ट में शतक जड़कर साबित कर दिया कि वह सही मायने में महान है।' उन्होंने कहा, 'पिछले साल खराब फॉर्म के बाद कुछ लोग शक करने लगे थे कि वह उस ग्रुप में शामिल है या नहीं, जिसमें विराट कोहली, केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ मौजूद है लेकिन आपको बता दूं कि खराब दौर में भी उसका औसत 40 का था।'

Nasser Hussain says joe Root proves he belongs in same league as Kohli, Williamson and Smith

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रूट इस साल शानदार फॉर्म में हैं जबकि 2020 में उनकी फॉर्म अच्छी नहीं थी। श्रीलंका के पिछले महीने 228 और 186 रन बनाने के बाद 30 साल के इस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ श्रृंखला के शुरूआती मैच में शानदार शतक जड़कर अपना 100वां टेस्ट और यादगार बना दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nasser Hussain says joe Root proves he belongs in same league as Kohli, Williamson and Smith

पहले दिन शानदार शतक जड़ने वाले रूट ने मैच के बाद कहा कि, 100वें टेस्ट में शतक बनाना मेरे लिए विशेष है। इसके साथ ही इंग्लिश कप्तान ने कहा कि उनकी टीम पहली पारी में 600 से 700 रन का स्कोर खड़ा करना चाहेगी।

विज्ञापन
Nasser Hussain says joe Root proves he belongs in same league as Kohli, Williamson and Smith

उन्होंने कहा, 'हां, मैं कल और बड़ी पारी खेलना चाहूंगा। उम्मीद करता हूं कि मैं क्रीज पर लौटूं, यह थोड़ा निराशाजनक रहा लेकिन विराट कोहली का मेरा मदद करना, उनकी अच्छी खेल भावना दर्शाता है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed