{"_id":"601d68cb8ebc3ed1aa38f628","slug":"toyota-fortuner-facelift-booking-toyota-fortuner-facelift-2021-price-in-india-toyota-fortuner-legender-booking-in-india-toyota-fortuner-legender-2021-price-in-india-toyota-india-sales-figures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toyota Fortuner और Legender की नई रेंज का जलवा, एक महीने में मिली 5000 से ज्यादा बुकिंग","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Toyota Fortuner और Legender की नई रेंज का जलवा, एक महीने में मिली 5000 से ज्यादा बुकिंग
Fri, 05 Feb 2021 09:18 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 05 Feb 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Toyota Fortuner and Legender
- फोटो : Toyota India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय कार Toyota Fortuner फेसलिफ्ट और Legender एसयूवी को लॉन्च किया था। कंपनी की दोनों एसयूवी को ग्राहकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी के बताया कि Fortuner फेसलिफ्ट वर्जन के लिए 5 हजार से ज्यादा बुकिंग मिले हैं। इसमें लीजेंडर ट्रिम भी शामिल है। नई एसयूवी को अपडेटेड फीचर्स और तकनीक के साथ बाजार में उतारा गया है। देश भर में कंपनी के अधिकृत डीलरशिप में इस प्रीमियम एसयूवी की डिलीवरी शुरू हो गई है।
2021 Toyota Fortuner Facelift
- फोटो : Toyota India
बाजार हिस्सेदारी करीब 53 फीसदी
जापानी की दिग्गज ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी की भारतीय यूनिट टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने 6 जनवरी को अपनी प्रीमियम एसयूवी Toyota Fortuner को नए अवतार में लांच किया था। टोयाटा ने अपनी नई Fortuner को रेगुलर और Legender वर्जन में उतारा है। इसका Legender वर्जन का काफी एग्रेसिव है। वहीं, इसके स्टैंडर्ड वर्जन में स्लीक हेडलैंप्स, नई ग्रिल, नया बंपर और नया बंपर स्प्लिटर दिया गया है। कुल मिला कर पुराने वर्जन की तुलना में नई Fortuner देखने में काफी स्टाइलिश और एग्रेसिव है। यह एसयूवी अपने सेग्मेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है और लीडर है। अपने सेगमेंट में इन एसयूवी की बाजार हिस्सेदारी करीब 53 फीसदी है।

Toyota Fortuner 2021
- फोटो : For Refernce Only
फीडबैक पर बनाए नए मॉडल
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नवीन सोनी ने कहा कि दोनों एसयूवी को पूरी तरह से ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर तैयार की गई है। इस वजह से ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। सोनी के मुताबिक Toyota Fortuner फेसलिफ्ट और Legender के लिए इंक्वायरीज और बुकिंग की इतनी ज्यादा संख्या से कस्टमर फर्स्ट अप्रोच में कंपनी का भरोसा मजबूत हुआ है। सोनी ने जानकारी दी कि कंपनी जल्द से जल्द ग्राहकों को एसयूवी उपलब्ध कराने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

Toyota fortuner 4X4
- फोटो : Toyota (For Reference Only)
1.7 लाख से ज्यादा एसयूवी की बिक्री
कंपनी का मानना है कि एसयूवी सेगमेंट में 53 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ फॉर्च्यूनर रेंज का दबदबा बना रहेगा और लीजेंडर वेरिएंट लांच होने के बाद उसकी सेग्मेंट में हिस्सेदारी और बढ़ेगी। कंपनी का कहना है कि जिस तरह से ग्राहकों का रिस्पांस मिल रहा है, उससे भारत में ग्राहकों के बीच एसयूवी की बढ़ती पसंद का पता लगता है। टोयोटा किर्लोस्कर ने भारत में 2009 में लांचिंग के बाद से अब तक एसयूवी के 1.7 लाख से अधिक यूनिट्स बेचे हैं।

Toyota Fortuner Limited-Edition
- फोटो : Toyota
एसयूवी में क्या मिलता है
नई Legender का लुक और डिजाइन Fortuner के रेगुलर मॉडल की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी है। Fortuner के रेगुलर मॉडल में भी कंपनी ने कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए है, जो इसे पिछले मॉडल की तुलना से अलग बनाते हैं। Toyota ने अपनी Fortuner का इंजन अपग्रेड किया है, जिससे अब पहले की तुलना में इसमें ज्यादा पावर मिलेगा। कंपनी ने इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों का विकल्प दिया है। इसका 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन 164 Bhp की मैक्सिमम पावर और 245 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं, इसका 2.8-लीटर V-GD डीजल इंजन 204 Bhp की मैक्सिमम पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैुनअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। Legender वर्जन केवल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ही उपलब्ध है। इसके स्टैंडर्ड वर्जन में ऑप्शनल 4X4 सिस्टम उपलब्ध है। हालांकि, Legender में 4X4 सिस्टम नहीं मिलेगा।