{"_id":"656aeedd71babc85f00aa0ad","slug":"naveen-ul-haq-reveals-story-behind-viral-sweet-mangoes-post-during-ipl-2023-says-this-on-virat-kohli-2023-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: लखनऊ सुपर जाएंट्स के नवीन ने 'मीठे आम' वाले पोस्ट को लेकर खोला राज, बोले- लोगों ने विराट कोहली से...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: लखनऊ सुपर जाएंट्स के नवीन ने 'मीठे आम' वाले पोस्ट को लेकर खोला राज, बोले- लोगों ने विराट कोहली से...
Sat, 02 Dec 2023 02:20 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 02 Dec 2023 02:20 PM IST
सार
नवीन ने पोस्ट को 'मीठे आम' कैप्शन दिया और पोस्ट के समय को फैंस ने विराट कोहली के आउट होने से जोड़ते हुए नवीन को खूब ट्रोल किया था। नवीन ने कोहली के मैच के पहले ओवर में सिर्फ एक रन बनाकर आउट होने के बाद तस्वीर साझा की थी।
विज्ञापन
नवीन उल हक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 सीजन के दौरान इंस्टाग्राम पर अपने वायरल 'मीठे आम' पोस्ट के पीछे की कहानी का खुलासा किया है। नवीन ने आईपीएल 2023 के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच बड़े मुकाबले को देखने के दौरान होटल के कमरे से आम खाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी।
विज्ञापन
नवीन ने पोस्ट को 'मीठे आम' कैप्शन दिया और पोस्ट के समय को फैंस ने विराट कोहली के आउट होने से जोड़ते हुए नवीन को खूब ट्रोल किया था। नवीन ने कोहली के मैच के पहले ओवर में सिर्फ एक रन बनाकर आउट होने के बाद तस्वीर साझा की थी। यह मैच आरसीबी और मुंबई इंडियंस दोनों के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण था। नवीन का यह पोस्ट ऐसे समय में आय जब कुछ दिन पहले ही लखनऊ में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आरसीबी की जीत के दौरान कोहली और नवीन के बीच मैदान पर बहस हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों ने मैदान पर एकदूसरे को काफी इशारे किए थे। मैदान पर बहस के बाद कोहली और एलएसजी के मेंटर गौतम गंभीर के बीच भी तीखी बहस हुई थी। इन तीनों पर विवादास्पद मैच के बाद आईपीएल ने जुर्माना लगाया था। आईपीएल 2024 की मिनी ऑक्शन से कुछ दिन पहले एलएसजी द्वारा जारी एक वीडियो में बोलते हुए नवीन ने खुलासा किया कि मीठे आम की पोस्ट कोहली के लिए नहीं थी और इसे उनके इरादे से अलग तरीके से फैंस द्वारा लिया गया था।
नवीन उल हक रोहित को आउट करने के बाद
- फोटो : IPL/BCCI
उन्होंने कहा, 'मैंने धवल भाई (एलएसजी टीम लॉजिस्टिक्स) से कहा था कि मैं आम खाना चाहता हूं। उन्हें उसी रात आम मिल गए। जब हम गोवा गए तो वह आम लेकर आए। इसलिए मैं स्क्रीन के सामने बैठकर आम खा रहा था। कोहली की कोई तस्वीर या कुछ भी नहीं था। स्क्रीन पर भी मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी था। इसलिए मैंने 'मीठे आम' लिखे और सभी ने इसे अलग तरीके से लिया। तो मैंने भी कुछ नहीं कहा, मैंने बस इसे छोड़ दिया और जाने दिया। मैंने सोचा कि यह आम का मौसम है, इसलिए दुकानदारों की भी अच्छी कमाई होनी चाहिए।
गौतम गंभीर और नवीन उल हक
- फोटो : IPL/BCCI
2024 आईपीएल के लिए मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होना है। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आगामी सत्र के लिए नवीन को टीम में बरकरार रखा है, जबकि आठ खिलाड़ियों जयदेव उनादकट, मनन वोहरा, स्वप्निल सिंह, डेनियल सैम्स, करण शर्मा, अर्पित गुलेरिया, सूर्यांश शेडगे और करुण नायर को रिलीज किया है। लखनऊ इस साल अच्छे पेस बॉलिंग ऑलराउंडर्स को खरीदने पर जोर दे सकती है।