{"_id":"69b67baec0384837b50dc1f8","slug":"newly-married-couple-indian-cricket-team-spinner-kuldeep-yadav-and-his-wife-vanshika-seen-in-dehradun-airport-2026-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kuldeep-Vanshika: देहरादून एयरपोर्ट पर नजर आए कुलदीप और वंशिका, शादी के बाद पहली बार साथ दिखे; देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Kuldeep-Vanshika: देहरादून एयरपोर्ट पर नजर आए कुलदीप और वंशिका, शादी के बाद पहली बार साथ दिखे; देखें वीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:58 PM IST
विज्ञापन
सार
हाल ही में शादी के बंधन में बंधे भारतीय टीम के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव पत्नी वंशिका के साथ देहरादून एयरपोर्ट पर नजर आए। कुलदीप और वंशिका की मसूरी में शादी हुई थी।
कुलदीप और वंशिका
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव रविवार को देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पत्नी वंशिका के साथ नजर आए। शादी के बाद दोनों पहली बार साथ दिखे। कुलदीप और वंशिका की शनिवार को मसूरी में शादी हुई थी। परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में यह शादी बेहद खास और निजी समारोह में संपन्न हुई थी। इस विवाह समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत से जुड़े कुछ खास मेहमान शामिल हुए। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं।
Trending Videos
#WATCH | Dehradun, Uttarakhand: Newly-married couple, Indian cricket team’s star spinner Kuldeep Yadav and his wife Vanshika arrive at Jolly Grant Airport. Kuldeep Yadav's mother is also with them. pic.twitter.com/bvzv6YNOx4
विज्ञापन— ANI (@ANI) March 15, 2026विज्ञापन
कई क्रिकेटर हुए थे शामिल
शादी के अगले दिन कुलदीप पत्नी वंशिका के साथ एयरपोर्ट पर दिखे और इस दौरान कुलदीप की मां भी उनके साथ थीं। कुलदीप और वंशिका की शादी में क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ, स्पिनर युजवेंद्र चहल और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना समेत कई क्रिकेटरों ने समारोह में शिरकत की। शादी के दौरान मेहमानों ने जमकर मस्ती की और संगीत कार्यक्रम में डांस-म्यूजिक का भी खूब रंग जमा। परिवार और दोस्तों के साथ क्रिकेट सितारों ने नवदंपती को शुभकामनाएं दीं, जिससे पूरा माहौल जश्न और खुशी से भर गया।

पिछले साल हुई थी सगाई
कुलदीप और वंशिका की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में हुई थी। इस निजी समारोह में दोनों परिवारों के अलावा कुलदीप के करीबी दोस्त मौजूद थे। कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज भी शामिल हुई थीं।

कौन हैं वंशिका?
वंशिका चड्ढा कानपुर के श्यामनगर लालबंगला इलाके की रहने वाली हैं। उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं। वंशिका ने सेंट मैरी स्कूल से 2017 में 12वीं पास की थी, जिसके बाद वह आगे की पढ़ाई और नौकरी के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं। कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। समय के साथ उनकी दोस्ती प्यार में बदली और अब दोनों ने शादी के बंधन में बंधकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है।