न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत सोमवार से हो गई। क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे पहले मैच में ही न्यूजीलैंड के 29 वर्षीय बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने तूफानी पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका में जन्मे कॉन्वे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 59 गेंदों में नाबाद रहते हुए 99 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और तीन छक्के लगाए।
इस कीवी खिलाड़ी को IPL नीलामी में नहीं मिला कोई खरीददार, अब 59 गेंदों में ठोके 99 रन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉन्वे ने अपनी शानदार पारी के दम पर मुश्किल में फंसी न्यूजीलैंड की टीम को उबारने के साथ ही मजबूत स्थिति में ले गए। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 74 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इसके बाद नीशाम के साथ भी 47 रन जोड़े। कॉन्वे की पारी की वजह से 19 रन पर तीन विकेट गंवाने वाली कीवी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा।
बता दें कि कॉन्वे एक रन से अपने पहले शतक से चूक गए। उन्हें 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर शतक पूरा करने के लिए दो रनों की दरकार थी। इसके बाद उन्होंने केन रिचर्डसन की गेंद पर शॉट खेलकर दो रन भागना चाहा लेकिन दूसरे छोर में खड़े सैंटनर ने दिलचस्पी नहीं दिखाई और कॉन्वे को 99 पर नाबाद लौटना पड़ा।
Devon Conway finishes 99* 😩
— Cricket on BT Sport (@btsportcricket) February 22, 2021
The bloke deserved a ton after a phenomenal innings at the Hagley Oval... pic.twitter.com/3BBfV23hZP
न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबज कॉन्वे इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पिछले पांच टी-20 मुकाबलों में 50, 69*, 91*, 93* और अब 99* रन की पारियां खेली है। अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में भी कॉन्वे पिछली पांच पारियों में तीन अर्धशतक लगा चुके हैं और अब उनका औसत बढ़कर 91 का हो चुका है।
गौरतलब है कि हाल ही में चेन्नई में हुई आईपीएल नीलामी में कॉन्वे ने 50 लाख की बेस प्राइस के साथ अपना नामांकन करवाया था, लेकिन उन्हें किसी भी फ्रैंचाइजी ने नहीं चुना। इसे लेकर रविचंद्रन अश्विन ने भी अपने ट्वीट में चुटकी ली है। अश्विन ने कॉन्वे की तारीफ करते हुए कहा, 'आप चार दिन की देरी से पहुंचे, लेकिन शानदार पारी।'
Devon Conway is just 4 days late, but what a knock 👏👏👏 #AUSvNZ
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) February 22, 2021