फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Tata Safari Launch: धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुई टाटा की फ्लैगशिप SUV, Tata Harrier से मात्र 70 हजार रुपये है महंगी

Mon, 22 Feb 2021 02:09 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 22 Feb 2021 02:09 PM IST
विज्ञापन
Tata Safari Launch Today: Know Price Features, Tata Safari Adventure Persona priced at Rs 20.20 lakh
न्यू टाटा सफारी: Tata Safari 2021 Launch - फोटो : Tata Motors

टाटा मोटर्स ने सोमवार को अपनी फ्लैगशिप एसयूवी Tata Safari 2021 लॉन्च की। हालांकि नई सफारी टाटा हैरियर का एक्सटेंड वर्जन है। नई सफारी 6-7 सीटर होगी। वहीं कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए कीमतें भी अट्रैक्टिव रखी हैं। जहां Tata Harrier की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये है, वहीं Tata Safari 2021 की शुरुआती कीमत 14.69 लाख रुपये रखी है। इसके अलावा कंपनी ने सफारी का Adventure Persona एडिशन भी लॉन्च किया है, जो टॉप XZ+ ट्रिम में मिलेगा। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 20.20 लाख रुपये रखी है। एक्सटीरियर के मामले में इसके फीचर रेगुलर सफारी से अलग होंगे।

Tata Safari Launch Today: Know Price Features, Tata Safari Adventure Persona priced at Rs 20.20 lakh
Tata Gravitas - फोटो : Tata Motors (File)

तीन बार बदला नाम

नई टाटा सफारी में बैठने के लिए 3-पंक्तियां मिलेंगी और यह 6-7 सीटर विकल्प के साथ आएगी। टाटा सफारी को पहले कंपनी ने 2019 के जिनेवा मोटर शो बुर्जाड कॉन्सेप्ट के नाम से पेश किया था, वहीं 2020 के ऑटो एक्सपो में ग्रेविटास के नाम से इसका प्री प्रोडक्शन वर्जन ल़ॉन्च किया गया। जिसके बाद कंपनी ने इसका प्रोडक्शन वर्जन आइकॉनिक सफारी नाम के साथ बाजार में उतारा है। असली टाटा सफारी को कंपनी ने 1998 में लॉन्च किया था, बाद में कंपनी ने 2012 में सफारी डिकॉर के नाम से भारतीय बाजार में इसका फेसलिफ्ट मॉडल पेश किया। वहीं कंपनी ने दिसंबर 2019 में बीएस6 मानक आने के बाद इसका उत्पादन बंद कर दिया।

Tata Safari Launch Today: Know Price Features, Tata Safari Adventure Persona priced at Rs 20.20 lakh
Tata Safari 2021 - फोटो : Tata Motors

4X4 नहीं मिलेगा ये फीचर

कंपनी ने पुरानी सफारी के तरह नई टाटा सफारी को 4x4 या ऑल व्हील ड्राइव वर्जन के साथ लॉन्च नहीं किया है। बल्कि कंपनी ने इस बार इसमें फ्रंट व्हील ड्राइव (FWD) के साथ उतारा है, जो D8 प्लेटफार्म पर बेस्ड है, जिस पर लैंड रोवर को बनाया जाता है। वहीं यह टाटा हैरियर का भी बेस है। नई सफारी में 6 से 7 लोग बैठ सकेंगे, हालांकि यह मॉडल पर निर्भर करेगा।

नई सफारी को कंपनी ने 6 वैरियंट्स XE, XM, XT, XT+, XZ और XZ+ में उतारा है, यह टाटा की इंपैक्ट 2.0 डिजाइन फिलॉस्फी पर बेस्ड है। इसकी लंबाई 4661 एमएम, चौड़ाई 1894 एमएम और ऊंचाई 1786 एमएम है। वहीं इसमें 2741 एमएम का व्हीलबेस इस्तेमाल किया गया है। 2021 टाटा सफारी में 18 इंच मशीन्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। नई सफारी में क्रोम बेस्ड फ्रंट ग्रिल. एलईडी हैडलैंप्स और प्रोजेक्टर लैंप्स और एलईडी टेललैंप्स लगाए गए हैं। वहीं इसमें फ्लैयर्ड व्हील आर्क मिलेंगे। इसके अलावा डुअल टोन अलॉय व्हील्स, स्टेप्ड अप रूफ, टेल गेट पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश, रूफ रेल्स और रूफ माउंटेड स्पॉयलर मिलेगा।   
 

 

सफारी 2021

सफारी स्टॉर्म

हैरियर

खास बात

लंबाई

4661 एमएम

4655 एमएम

4598 एमएम

सबसे लंबी है सफारी 2021

चौड़ाई

1894 एमएम

1855 एमएम

1894 एमएम

सफारी और हैरियर सबसे चौड़ी

ऊंचाई

1786 एमएम

1922 एमएम

1706 एमएम

सफारी स्टॉर्म सबसे ऊंची

व्हीलबेस

2741 एमएम

2650 एमएम

2741 एमएम

सफारी 2021 और हैरियर का व्हीलबेस सबसे लंबा


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Safari Launch Today: Know Price Features, Tata Safari Adventure Persona priced at Rs 20.20 lakh
Tata Safari 2021 interior - फोटो : Tata Motors

इंटीरियर

इंटीरियर की बात करें, तो इसमें डेशबोर्ड पर Oyster व्हाइट पेंट स्कीम के साथ एश वुड फीनिश मिलेगी। साथ ही पैनोरैमिक सनरूफ, लुंबर स्पोर्ट के साथ 6 वे पावर्ड ड्राइवर सीट, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और एंबियंट लाइटिंग मिलेगी। साथ ही रिअर एसी वेंट्स, 6-सीटर वैरियंट में कैप्टन सीटें और 7-सीटर वैरियंट में बेंच सीटें मिलेंगी।

 

विज्ञापन
Tata Safari Launch Today: Know Price Features, Tata Safari Adventure Persona priced at Rs 20.20 lakh
Tata Safari 2021 interior - फोटो : Tata Motors

फीचर

नई टाटा सफारी में 8.8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करेगा। साथ ही iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलेगी। iRA टेक्नोलॉजी के तहत रिमोट कमांड्स, व्हीकल सिक्योरिटी फीचर्स, लोकेशन बेस्ड सर्विसेज, ओवर द एयर अपडेट्स, लाइव व्हीकल डायग्नोसिस, गेमिफिकेशन जैसी कनेक्टेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल में 7-इंच की टीएफटी डिस्प्ले मिलेगी। सफारी में स्पीकर्स, सबवूफर और एंप्लीफायर के साथ जेबीएल ऑडियो सिस्टम मिलेगा। सेफ्टी की बात करें, तो इसमें कर्टेन और साइड समेत 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, कॉर्निंर्ग स्टैबिलिटी, रोल ओवर मिटिगेशन, ट्रैक्शन कंट्रोल, रिअर पार्किंग सेंसर और हिल डेंसेंट कंट्रोल का फीचर मिलेगा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed