फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीसंत ने आईपीएल नीलामी को दिखाया आईना, धारधार गेंदबाजी के साथ झटके पांच विकेट

Mon, 22 Feb 2021 01:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 22 Feb 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy 2021 Kerala Pacer S Sreesanth takes five-wicket haul against Uttar Pradesh
sreesanth

आईपीएल की नीलामी में जगह नहीं मिलने के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज श्रीसंत ने अपने प्रदर्शन से सभी को करारा जवाब दिया है। विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे श्रीसंत ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार शुरुआत की है। घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला के तीसरे दिन उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए। 

Vijay Hazare Trophy 2021 Kerala Pacer S Sreesanth takes five-wicket haul against Uttar Pradesh
श्रीसंत

38 वर्षीय श्रीसंत ने एलूर में चल रहे इलीट ग्रुप-सी के दूसरे राउंड के मुकाबले में उत्तर प्रदेश के खिलाफ धारधार गेंदबाजी करते हुए पांच खिलाड़ियों का शिकार किया। उन्होंने आखिरी ओवर में दो खिलाड़ियों को आउट करने के साथ ही अपने पांच विकेट पूरे किए। उनकी इस गेंदबाजी के दम पर केरल की टीम ने उत्तर प्रदेश को 50 ओवर से पहले ही रोक दिया और 283 रन पर ही ढेर कर दिया। श्रीसंत के अब इस टूर्नामेंट में दो मैचों में सात विकेट हो चुके हैं।  

Vijay Hazare Trophy 2021 Kerala Pacer S Sreesanth takes five-wicket haul against Uttar Pradesh
sreesanth

बता दें कि आईपीएल के 14वें सीजन के लिए होने वाली नीलामी में किसी भी फ्रैंचाइजी ने श्रीसंत को शॉर्टलिस्ट नहीं किया। जबकि 18 फरवरी को चेन्नई में हुई नीलामी के लिए केरल के 38 वर्षीय गेंदबाज ने अपनी न्यूनतम कीमत 75 लाख रुपये रखी थी। इसके बाद श्रीसंत ने पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा से उन्हें मौका देने का अनुरोध किया था, जो काम नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy 2021 Kerala Pacer S Sreesanth takes five-wicket haul against Uttar Pradesh
पिच को नमस्कार करते श्रीसंत - फोटो : ट्विटर

बात करें दो बार विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे श्रीसंत की तो उन्हें बीसीसीआई ने 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में बैन कर दिया था। उन्होंने आखिरी बार भारतीय टीम का 2011 में प्रतिनिधित्व किया था। सात साल के लंबे अंतराल के बाद पिछले साल 13 सितंबर को उनका बैन खत्म हुआ और वे फिर से खेलने के योग्य हुए। 

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy 2021 Kerala Pacer S Sreesanth takes five-wicket haul against Uttar Pradesh
श्रीसंत

बैन से पहले श्रीसंत 2007 में टी-20 विश्व कप और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। गेंदबाज के रूप में उनका करियर मिला-जुला रहा था। उन्होंने 90 एकदिवसीय मैचों में कुल 169 विकेट चटकाए इसमें 87 विकेट उन्होंने टेस्ट में और 75 वनडे क्रिकेट में लिए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed