{"_id":"6335a4fdf9939f58582c557b","slug":"pakistan-pacer-haris-rauf-warns-india-ahead-of-clash-at-t20-world-cup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने टीम इंडिया को दी चेतवानी, कहा- MCG मेरा होम ग्राउंड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने टीम इंडिया को दी चेतवानी, कहा- MCG मेरा होम ग्राउंड
Thu, 29 Sep 2022 07:34 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 29 Sep 2022 07:34 PM IST
सार
एक साल के अंदर भारत और पाकिस्तान के बीच चौथा मुकाबला होगा। इससे पहले दोनों टीमें पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप और इस साल एशिया कप में दो बार भिड़ चुकी हैं। इसमें से एक मैच भारत और दो मैच पाकिस्तान ने जीते हैं।
विज्ञापन
हारिस रऊफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 वर्ल्ड कप में अब एक महीने से भी कम समय रह गया है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच से पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज हारिस रऊफ ने टीम इंडिया को चेतावनी दी है। उन्होंने बिग बैश लीग (बीबीएल) के अपने अनुभव को इस मैच के लिए बचाकर रखा है।
विज्ञापन
यह एक साल के अंदर भारत और पाकिस्तान के बीच चौथा मुकाबला होगा। इससे पहले दोनों टीमें पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप और इस साल एशिया कप में दो बार भिड़ चुकी हैं। इसमें से एक मैच भारत और दो मैच पाकिस्तान ने जीते हैं। बीबीएल में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलने वाले राउफ ने कहा- अगर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देता हूं, तो वे मुझे आसानी से नहीं खेल पाएंगे। आगामी विश्व कप मैच के लिए मैं बहुत खुश हूं क्योंकि यह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा- यह मेरा घरेलू मैदान है क्योंकि मैं मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलता हूं और मुझे इस बात का अंदाजा है कि वहां की परिस्थितियां कैसी होती हैं। मैंने पहले से ही योजना बनाना शुरू कर दिया है कि मैं भारत के खिलाफ कैसे गेंदबाजी करूंगा। पाकिस्तान ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ अपनी जमीन पर सात मैचों की टी20 सीरीज में 3-2 से सीरीज में बढ़त बना ली है।
संयुक्त अरब अमीरात में टी20ई विश्व कप के पिछले संस्करण में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। इसके बाद एशिया कप में दोनों टीमें आमने-सामने आईं। ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। हालांकि, सुपर फोर में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था। 28 वर्षीय हारिस रऊफ ने भारतीय बल्लेबाजों को शॉर्ट-पिच डिलीवरी से खूब परेशान किया था।
हारिस रऊफ एशिया कप के अपने पहले मैच में कोई विकेट नहीं ले पाए थे, लेकिन सुपर 4 चरण में उन्होंने भारत के कप्तान रोहित शर्मा का महत्वपूर्ण विकेट लिया था। रऊफ ने छह मैचों में आठ विकेट लेकर एशिया कप का अंत किया, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं और पांच मैचों में आठ विकेट लेकर तालिका में शीर्ष पर हैं।
हारिस रऊफ ने कहा- भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हमेशा हाई प्रेशर वाला होता है। पिछले साल विश्व कप में मैं काफी दबाव महसूस कर रहा था, लेकिन एशिया कप में पिछले दो मैचों में मैंने इसे ज्यादा महसूस नहीं किया क्योंकि मैंने मुझे पता था कि मुझे बस अपना सर्वश्रेष्ठ देना है।