{"_id":"5d359ea08ebc3e6cea17698d","slug":"pakistan-pm-imran-khan-says-working-on-developing-world-s-best-cricket-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इमरान खान ने अमेरिका में भरी हुंकार, बोले- पाकिस्तान बनेगी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इमरान खान ने अमेरिका में भरी हुंकार, बोले- पाकिस्तान बनेगी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 22 Jul 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इमरान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तानी-अमेरिकियों से वादा किया है कि ब्रिटेन में हाल में संपन्न विश्व कप में राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद वह 'दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम' तैयार करने की योजना पर काम कर रहे हैं।
2 of 5
Imran khan
- फोटो : file photo
क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान रविवार को वाशिंगटन डीसी के कैपिटल वन एरेना में जुटे पाकिस्तानी-अमेरिकियों को संबोधित कर रहे थे। हाल में संपन्न आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तानी टीम के लचर प्रदर्शन के संदर्भ में इमरान ने कहा कि उन्होंने टीम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को लाकर उसे अगले टूर्नामेंट तक दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
3 of 5
इमरान खान
- फोटो : file photo
पाकिस्तान को 1992 में अपनी कप्तानी में विश्व कप दिलाने वाले इमरान ने कहा, 'मेरे शब्द याद रखना।' इमरान ने हालांकि अपनी योजना के बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी। इमरान अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर गए हैं और सोमवार को उनका वाइट हाऊस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारत vs पाकिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने 16 जून को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए हार का डर भुलाने की राष्ट्रीय टीम को सलाह दी थी और कहा था कि हार के डर के कारण नकारात्मक और रक्षात्मक रणनीति बनती है।
विज्ञापन
5 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट
- फोटो : social media
पाकिस्तान हालांकि भारत के खिलाफ यह मैच हार गया था और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया था। पाकिस्तान लीग तालिका में पांचवें स्थान पर रहा था। इंग्लैंड ने पहली बार विश्व कप जीता था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।